चुनावदेश-विदेश

BMC Chunav Results 2026 Live: NDA को गिनती से पहले ही बड़ी बढ़त, शुरुआत ही 69 से होगी

BMC Election Results LIVE 2026: बीएमसी चुनाव रिजल्ट: BMC चुनाव के नतीजों का ऐलान होने जा रहा है। बृह्नमुंबई महानगरपालिका समेत महाराष्ट्र की 29 महानगरपालिकाओं में चुनाव गुरुवार को हुए थे। राज्य निर्वाचन आयोग के तय कार्यक्रम के अनुसार, सुबह 10 बजे शुरू हो जाएगी। इसके बाद शाम 5 बजे तक अंतिम नतीजे जारी हो सकते हैं। खास बात है कि बीएमसी में करीब 9 साल के बाद चुनाव हुए हैं। अधिकारियों का कहना है कि 2026 के चुनावों ने 2017 में हुई वोटिंग के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

चुनाव में बदले पारिवारिक समीकरण

राज्य में 893 वार्डों की 2,869 सीट के लिए मतदान हुआ था। 15,931 उम्मीदवारों के राजनीतिक भविष्य का फैसला कुल 3.48 करोड़ मतदाताओं के हाथ में है। चुनाव से पहले एक अहम राजनीतिक घटनाक्रम के तहत, दो दशक पहले अलग हुए चचेरे भाई उद्धव और राज ठाकरे मराठी मतदाताओं को एकजुट करने के लिए फिर साथ आए, वहीं पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ में राकांपा (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी) के प्रतिद्वंद्वी गुटों ने गठबंधन किया है।

BMC पर होगा किसका दबदबा

सभी की नजरें सबसे अमीर निकाय बीएमसी के नतीजों पर होंगी। आर्थिक रूप से समृद्ध बीएमसी पर शासन को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले महायुति और ठाकरे बंधुओं के गठबंधन के बीच दिलचस्प मुकाबला है। BMC में 227 सीट के लिए 1,700 उम्मीदवार मैदान में हैं। इस महानगरपालिका का वार्षिक बजट 74,000 करोड़ रुपये है। मुंबई को छोड़कर, अन्य सभी शहरी निकायों में बहुसदस्यीय वार्ड प्रणाली है।

चुनाव के नतीजों से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए बने रहिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ…

असली शिवसेना की भी परीक्षाBMC Chunav Result: बीएमसी चुनाव ठाकरे बंधु के सियासी अस्तित्व की भी बड़ी लड़ाई साबित होने जा रहे हैं। दरअसल, शिवसेना के विभाजित होने के बाद पहली बार बीएमसी चुनाव हो रहे हैं। इस निकाय पर अविभाजित शिवसेना का दशकों तक शासन रहा। निर्वाचन आयोग ने 2023 में एकनाथ शिंदे नीत धड़े को असली शिवसेना के रूप में मान्यता दी थी और उसे ‘धनुष-बाण’ चुनाव चिह्न आवंटित करने का आदेश दिया, जिससे उद्धव ठाकरे नीत गुट को बड़ा झटका लगा। उद्धव के पिता बाल ठाकरे ने 1966 में शिवसेना की स्थापना की थी।

जुबिलेंट डेटा स्टूडियो का Exit Poll क्या कह रहा

Maharashtra Election Result: ‘जुबिलेंट डेटा स्टूडियो’ के ‘एग्जिट पोल’ के अनुसार, मुंबई में भाजपा-शिवसेना गठबंधन को 127 से 155 सीट मिलने की संभावना है। शिवसेना (UBT)-मनसे-राकांपा (एसपी) गठबंधन को 44 से 64 सीट मिल सकती हैं। कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन को 16 से 25 सीट मिल सकती हैं।

इसके अनुसार पुणे में भाजपा 79-92 सीटें जीत सकती है, उसके बाद राकांपा को 48-61 सीट मिल सकती है। शिवसेना आठ-ग्यारह सीट जीत सकती है, राकांपा(एसपी) चार से छह, शिवसेना (UBT) चार से पांच, मनसे शून्य से दो, कांग्रेस 11-14 सीट जीत सकती हैं।

‘जुबिलेंट डेटा स्टूडियो’ के ‘एग्जिट पोल’ के अनुसार, ठाणे में शिवसेना को 69-76 सीटों पर जीत मिलने की उम्मीद है, भाजपा को 26-30 सीट, शिवसेना (UBT) को शून्य से दो, मनसे को शून्य से एक, राकांपा (एसपी) को 12-16, राकांपा को छह से आठ और कांग्रेस को एक-दो सीट मिल सकती हैं।

‘जेवीसी एग्जिट पोल’ के अनुसार, भाजपा-शिवसेना गठबंधन महानगर में 138 सीट जीत सकता है और 42-45 प्रतिशत के बीच मत प्रतिशत हासिल कर सकता है।

इसके अनुसार शिवसेना (UBT)-मनसे-राकांपा (एसपी) गठबंधन 59 सीट जीत सकता है और 34-37 फीसदी के बीच मत प्रतिशत प्राप्त कर सकता है। कांग्रेस के नेतृत्व वाला गठबंधन 23 सीट जीत सकता है और 13-15 फीसदी मत प्रतिशत प्राप्त कर सकता है।

60 से ज्यादा सीटों पर निर्विरोध जीती महायुति

Maharashtra Election Result: महाराष्ट्र निकाय चुनावों के नतीजे शुक्रवार को घोषित हो रहे हैं। हालांकि, इससे पहले ही 60 से ज्यादा महायुति उम्मीदवार निर्विरोध जीत दर्ज कर चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा 43 भारतीय जनता पार्टी, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना से 19 और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के 2 नाम शामिल हैं। हालांकि, इसे लेकर विपक्ष ने जमकर हंगामा किया था।

BMC के रिजल्ट में हो सकती है देरी

Maharashtra Election Result: मुंबई में 2017 की तरह सभी 227 चुनावी वार्डों में एक साथ मतगणना नहीं होगी बल्कि इसकी बजाय चरणबद्ध तरीके से काउंटिंग होगी। राज्य निर्वाचन आयोग ने इस बार मतगणना का तरीका बदल दिया है। इसकी वजह से आज (शुक्रवार, 16 जनवरी को) होने वाली मतगणना के नतीजों की घोषणा में देरी हो सकती है। महानगर पालिका के अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने एक विज्ञप्ति में बताया कि गुरुवार को हुए मतदान की गणना महानगर के 23 केंद्रों पर शुक्रवार को पूर्वाह्न 10 बजे से शुरू होगी।

एक और एग्जिट पोल में पिछड़े ठाकरे

BMC Exit Poll: साम टीवी के ‘एग्जिट पोल’ के अनुसार, मुंबई में भाजपा को 84 सीट मिलने की संभावना है, जबकि उसकी सहयोगी शिवसेना को 35 सीट मिल सकती हैं। शिवसेना (उबाठा) और मनसे को क्रमशः 65 और 10 सीट मिलने का अनुमान है। शिवसेना (उबाठा)-मनसे गठबंधन का हिस्सा राकांपा (एसपी) को दो सीट मिलने की संभावना है।

इसके ‘एग्जिट पोल’ के अनुसार पुणे में भाजपा के सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरने की संभावना है और उसे 70 सीट मिलने की उम्मीद है, जबकि राकांपा को 55 सीट मिल सकती हैं। अजित पवार के नेतृत्व वाली राकांपा के साथ गठबंधन करने वाली राकांपा (एसपी) को 10 सीट मिलने की संभावना है। शिवसेना 12 सीट जीत सकती है।

राज्य के दूसरे सबसे बड़े शहर में स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने वाली शिवसेना (उबाठा) और मनसे के क्रमशः पांच और दो सीट जीतने की उम्मीद है, जबकि कांग्रेस को आठ वार्ड में जीत मिल सकती है। साम टीवी के ‘एग्जिट पोल’ के अनुसार पड़ोसी राज्य ठाणे में शिवसेना को 72 सीट और उसके सहयोगी दल को 26 सीट मिलने की संभावना है।

My Axis India Exit Poll में किसके खाते में जा रही है बीएमसी

BMC चुनावों में सभी ‘एग्जिट पोल’ ने भाजपा-शिवसेना गठबंधन की स्पष्ट जीत और शिवसेना (UBT)-महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) की हार का अनुमान जताया है। ‘My Axis India’ के ‘एग्जिट पोल’ के अनुसार, भाजपा-शिवसेना गठबंधन देश की वाणिज्यिक राजधानी में 131-151 सीट जीतकर 42 फीसदी मत प्रतिशत हासिल करने की स्थिति में है। उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे के शिवसेना (UBT)-मनसे-राकांपा (SP) गठबंधन के 58-68 सीट जीतने और 32 फीसदी मत प्रतिशत हासिल करने की उम्मीद है।

किस नगर निगम में कितनी सीटें

बृहन्मुंबई – 227 सीटें

भिवंडी-निजामपुर – 90 सीटें

नागपुर – 151 सीटें

पुणे – 162 सीटें

ठाणे – 131 सीटें

अहमदनगर – 68 सीटें

नाशिक – 122 सीटें

पिंपरी-चिंचवड़ – 128 सीटें

छत्रपति संभाजीनगर – 113 सीटें

वसई-विरार – 115 सीटें

कल्याण-डोंबिवली – 122 सीटें

नवी मुंबई – 111 सीटें

अकोला – 80 सीटें

अमरावती – 87 सीटें

लातूर – 70 सीटें

नांदेड़-वाघाला – 81 सीटें

मीरा-भायंदर – 95 सीटें

उल्हासनगर – 78 सीटें

चंद्रपुर – 66 सीटें

धुले – 74 सीटें

जलगांव – 75 सीटें

मालेगांव – 84 सीटें

कोल्हापुर – 81 सीटें

सांगली-मिराज-कुपवाड़ – 78 सीटें

सोलापुर – 102 सीटें

इचलकरंजी – 76 सीटें

जालना – 65 सीटें

पनवेल – 78 सीटें

परभणी – 65 सीटें

वादों में महिलाओं को प्राथमिकता, बस यात्रा पर रियायत

Election Results Today Maharashtra: महायुति और शिवसेना (यूबीटी)-मनसे दोनों के घोषणापत्रों में महिलाओं के लिए लोकलुभावन वादे प्रमुख रहे। महायुति ने बेस्ट बस यात्रा में महिलाओं को 50 प्रतिशत रियायत देने का वादा किया है, जबकि ठाकरे बंधुओं ने घरेलू कामकाजी महिलाओं को 1,500 रुपये मासिक भत्ता और 700 वर्ग फुट तक के मकानों पर संपत्ति कर माफ करने का आश्वासन दिया है। वहीं कांग्रेस के घोषणापत्र में मुंबई के प्रदूषण से निपटना, बेस्ट बसों का उन्नयन और शहर की वित्तीय सेहत को मजबूत बनाना प्राथमिकता है।

किसी ने किसी के भी साथ लड़ लिया चुनाव

Election Results Today Maharashtra: महाराष्ट्र में बीएमसी और अन्य महानगरपालिकाओं के लिए 15 जनवरी को हो रहा मतदान बेहद अहम होने जा रहा है, क्योंकि इसके नतीजे राज्य की राजनीति को प्रभावित करेंगे यह तय है। संसदीय और विधानसभा की राजनीति में भले ही भाजपा और कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधनों में मुकाबला रहता हो, लेकिन राज्य में बीएमसी समेत विभिन्न महानगर पालिकाओं के चुनाव में यह गठबंधन टूटते नजर आए। भाजपा के नेतृत्व वाली महायुति और विपक्षी शिवसेना और कांग्रेस के नेतृत्व वाली महा विकास आघाड़ी भी पूरी तरह बिखरी नजर आई है। सत्ता पक्ष और विपक्ष के विभिन्न घटक दल कहीं आपस में, कहीं मिलकर, कहीं एक दूसरे के साथ लड़ते नजर आ रहे हैं। राज्य की जनता ये सब देख रही है कि सत्ता के लिए कोई भी किसी के साथ गठबंधन कर सकता है। भाजपा ओवैसी का समर्थन ले सकती है और कांग्रेस के नेता भी भाजपा में कभी भी जा सकते हैं। वहीं, शिवसेना को भी किसी का साथ देने में कोई गुरेज नहीं है।

BMC का गढ़ किसे मिलेगा

BMC Election 2026 (बीएमसी चुनाव) Live Voting Updates: यह 2022 में शिवसेना के विभाजन के बाद पहला बीएमसी चुनाव होगा। उस साल एकनाथ शिंदे पार्टी के अधिकतर विधायकों के साथ अलग हो गए थे और बाद में पार्टी का नाम एवं चुनाव चिह्न दोनों उन्हें मिल गए थे। अविभाजित शिवसेना ने देश के सबसे अमीर नगर निकाय बृहन्मुंबई महानरपालिका (BMC) पर 25 वर्ष तक शासन किया है।

किसने किसके साथ लड़ा चुनाव

BMC Election 2026 (बीएमसी चुनाव) Live Voting Updates: इस चुनाव में विपक्षी कांग्रेस ने मुंबई में अपनी मौजूदगी मजबूत करने के लिए महाविकास आघाडी (एमवीए) के अपने सहयोगियों शिवसेना (उबाठा) और शरद पवार की राकांपा (एसपी) का साथ छोड़कर अलग राह अपनाई है। कांग्रेस ने राज्य की राजधानी में प्रकाश आंबेडकर की वंचित बहुजन आघाडी और राष्ट्रीय समाज पक्ष से हाथ मिलाया है, जबकि नागपुर में वह अकेले चुनाव लड़ रही है।

इन नगर निगमों में हुए चुनाव

BMC Election 2026 (बीएमसी चुनाव) Live Voting Updates: कुल 29 महानगर पालिकाओं के चुनाव छह साल से अधिक समय के अंतराल के बाद हो रहे हैं, क्योंकि इनके कार्यकाल 2020 से 2023 के बीच समाप्त हो गए थे। इन नगर निगमों में छत्रपति संभाजीनगर, नवी मुंबई, वसई-विरार, कल्याण-डोंबिवली, कोल्हापुर, नागपुर, मुंबई, सोलापुर, अमरावती, अकोला, नासिक, पिंपरी-चिंचवड़, पुणे, उल्हासनगर, ठाणे, चंद्रपुर, परभणि, मीरा-भायंदर, नांदेड़-वाघाला, पनवेल, भिवंडी-निजामपुर, लातूर, मालेगांव, सांगली-मिराज-कुपवाड़, जलगांव, अहिल्यानगर, धुले, जालना और इचलकरंजी शामिल हैं।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका