जॉब - एजुकेशन

BOB SO Recruitment 2026: स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 1100 पदों पर भर्ती शुरू, जानें आखिरी तारीख और पूरी डिटेल

जॉब डेस्क, नई दिल्ली :  बैंक ऑफ बड़ौदा में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज यानी 04 सितंबर से शुरू कर दी गई है। यह उन उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा मौका है, जो स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर सरकारी नौकरी करना चाहते हैं। इस भर्ती के जरिये कुल 1100 योग्य उम्मीदवारों का लिखित परीक्षा के जरिये चयन किया जाएगा। इसके साथ ही फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवारों को 24 सितंबर तक का समय दिया जाएगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर AIIMS में उपराष्ट्रपति ने मेधावियों को दिए स्वर्ण पदक, नक्सलवाद से मुक्त होते छत्तीसगढ़ की सराहना

आवेदन करने के लिए इतनी होनी चाहिए उम्र
वेल्थ एग्जीक्यूटिव के पद पर आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 22 वर्ष और अधिकतम आयु 32 वर्ष निर्धारित है। इसके अलावा, क्रेडिट एनालिस्ट के पदों पर आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।

जरूरी पात्रता मानदंड

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही उम्मीदवारों के पास पद से संबंधित क्षेत्र में कार्यानुभव भी होना चाहिए।

कितने पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती के जरिये कुल 1100 योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसमें वेल्थ एग्जीक्यूटिव के लिए 1000 पद और क्रेडिट एनालिस्ट के लिए कुल 100 पद आरक्षित है।

रजिस्ट्रेशन फीस

जनरल/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी: 850 रुपये
एससी/एसटी/दिव्यांग/महिला: 175 रुपये

भारत में फ़ीचर फ़ोन यूज़र्स के लिए फोनपे ने यूपीआई पेमेंट लॉन्च किया

कितनी मिलेगी सैलरी

स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर चयनित किए गए उम्मीदवारों का प्रतिमाह वेतनमान उनके पद के आधार पर दिया जाएगा, जो इस प्रकार है।

JMG/S – I: 48,480 रुपये से लेकर 67,160
MMG/S – II: 64,820 रुपये से लेकर 93,960

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका