देश-विदेश
Trending

ढाका में महिला टीवी पत्रकार का शव झील में मिला

ढाका । बांग्लादेश की राजधानी ढाका में हातिर झील से मंगलवार सुबह 32 वर्षीय महिला टीवी पत्रकार सारा रहनुमा का शव बरामद किया गया। वह बांग्ला भाषा के सैटेलाइट और केबल टीवी चैनल गाजी टीवी की न्यूजरूम एडिटर थीं।

पुलिस के अनुसार आज सुबह सागर नामक व्यक्ति ने झील में एक महिला को देखा। उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल (डीएमसीएच) लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अपनी मौत से पहले सारा ने मंगलवार रात अपने फेसबुक पर फहीम फैसल नाम के शख्स को टैग करते हुए एक स्टेटस पोस्ट किया था- “आप जैसा दोस्त पाकर अच्छा लगा। भगवान आपको हमेशा आशीर्वाद दें। आशा है, आप जल्द ही अपने सभी सपने पूरे करेंगे। मुझे पता है कि हमने एक साथ बहुत सारी योजनाएं बनाई थीं। क्षमा करें, हम अपनी योजनाओं को पूरा नहीं कर सके।” एक और पोस्ट में सारा ने लिखा था, ‘मृत्यु के समान जीवन जीने से बेहतर है मर जाना।’

महिला टीवी पत्रकार सारा रहनुमा देश के प्रमुख उद्योगपति और पूर्व मंत्री गोलम दस्तगीर गाजी के ‘गाजी समूह’ के केबल टीवी चैनल में कार्यरत थी। बांग्लादेश अवामी लीग के नेता गोलम दस्तगीर गाजी शेख हसीना सरकार में टेक्सटाइल और जूट मंत्री रहे हैं। इस साल वह नारायणगंज क्षेत्र से लगातार चौथी बार सांसद निर्वाचित हुए थे। सत्ता-परिवर्तन के बाद उन्हें भी गिरफ्तार किया जा चुका है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper