छत्तीसगढ़
Trending

आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने साप्ताहिक समय सीमा की बैठक में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

रायपुर । नगर पालिक निगम रायपुर के मुख्यालय भवन महात्मा गांधी सदन में आयुक्त  अबिनाश मिश्रा ने आज बुधवार काे साप्ताहिक समय सीमा बैठक ली ।

 

बैठक में उपस्थित अपर आयुक्त  यू.एस. अग्रवाल,  विनोद पाण्डेय, सभी जोन कमिश्नरों, विभागो के प्रभारी अधिकारियों  काे आवश्यक निर्देश दिये।   आयुक्त  अबिनाश मिश्रा ने बैठक में सभी जोन कमिश्नरों को शहर की सफाई व्यवस्था सुधारने विशेेष ध्यान देने एवं स्वास्थ्य अमले सहित अनुबंधित रामकी कंपनी द्वारा किये जा रहे डोर टू डोर कचरा कलेक्षन कार्य एवं रोड के किनारे के सफाई कार्य पर विभिन्न मुख्य मार्गो एवं अन्य मार्गो में माॅनिटरिंग करके अच्छी सफाई व्यवस्था कायम करने सहित डोर टू डोर कचरा कलेक्शन  कार्य प्रभावी तरीके से सभी जोनो में करवाना प्राथमिकता से सुनिष्चित करवाने के निर्देश दिये है। आयुक्त ने जलजमाव वाले क्षेत्रों में अभियान चलाकर सफाई करवाकर मच्छरजनित रोगो को कारगर तरीके से नियंत्रित करने निर्देषित किया है। आयुक्त ने एंटी लार्वा ट्रीटमेंट एवं फाॅगिंग अभियान प्रभावी तरीके से चलाने के निर्देश दिये है।

आयुक्त ने लाखे नगर चैक में लैण्ड स्केपिंग करवाकर सुन्दरता कायम करने के निर्देश जोन 5 कमिश्नर को दिये है। आयुक्त ने जोन 6 के अधिकारियों को ऐतिहासिक रावणभाठा मैदान के समीप भाठागांव मैदान में बैडमिंटन कोर्ट विकसित करने एवं मार्ग किनारे लैण्ड स्केपिंग करवाकर सुन्दरता बिखेरते हुए रामायण कालीन सभ्यता की कलाकृतियां आमजनों को जानकारी देने उकेरने का कार्य करवाने के निर्देश दिये है। आयुक्त ने पहाडी तालाब सौंदर्यीकरण कार्य आईएसबीटी के तृतीय तल पर सुन्दर तरीके से विकसित को वर्किंग सेंटर के कार्य को शीघ्रता से पूर्ण करवाने निर्देषित किया है। आयुक्त ने विभिन्न स्थानों पर जनसहभागिता से समाज हित में पर्यावरण संरक्षण हेतु सभी जोनो में पौधरोपण अभियान मानसून के दौरान व्यापक रूप से चलाने के निर्देश दिये है।

आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा ने अधिकारियों को निगम हित में राजस्व वसूली कार्य तेज गति से करने के निर्देश दिये है। साथ ही आवासो में व्यवसायरत संस्थानों पर नियमानुसार आवासीय की जगह रिकार्ड अपडेट कर व्यवसायिक कर लगाया जाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये है। आयुक्त ने अमृत मिशन के तहत हितग्राहियों से जल उपलब्धता उपरांत नियमानुसार जलकर की वसूली करने के निर्देश दिये है। आयुक्त ने जोन कमिश्नर को उद्यानों को सुव्यवस्थित स्वरूप देने का कार्य शीघ्र करवाने के निर्देश दिये है। आयुक्त ने सांसद निधि, विधायक निधि के विकास कार्यो सहित अधोसंरचना मद के जारी विकास कार्यो को शीघ्रता से माॅनिटरिंग करके पूर्ण करवाने निर्देषित किया है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper