RADA
मनोरंजन
Trending

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को मिला हॉलीवुड फिल्म का ऑफर

प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण की तरह अब कंगना रनौत भी हॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। बॉलीवुड में अपनी दमदार अदाकारी से पहचान बनाने के बाद कंगना को हॉलीवुड से ऑफर मिला है। खबर है कि उन्हें एक जबरदस्त साइकोलॉजिकल हॉरर ड्रामा फिल्म ऑफर हुई है, जिसे लेकर वे काफी चर्चा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत

कंगना काफी समय से हॉलीवुड प्रोजेक्ट का इंतजार कर रही थीं, लेकिन वह किसी साधारण स्क्रिप्ट से समझौता नहीं करना चाहती थीं। अब जाकर उन्हें एक ऐसी फिल्म मिली है, जो न केवल उनकी प्रतिभा को वैश्विक स्तर पर दिखाने का मौका देगी, बल्कि दर्शकों को भी चौंकाएगी।

मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक, कंगना रनौत जल्द ही हॉलीवुड की साइकोलॉजिकल हॉरर ड्रामा फिल्म ‘ब्लेस्ड बी द एविलÓ में नजर आएंगी। यह उनके अंतरराष्ट्रीय करियर की धमाकेदार शुरुआत मानी जा रही है। इस फिल्म में कंगना के साथ हॉलीवुड अभिनेता टायलर पोसी और सिल्वेस्टर स्टेलोन की बेटी स्कारलेट रोज स्टेलोन भी प्रमुख भूमिकाओं में होंगी। ‘ब्लेस्ड बी द एविलÓ का निर्देशन अनुराग रुद्र कर रहे हैं और इसकी शूटिंग इस गर्मी में न्यूयॉर्क में शुरू होने वाली है। कंगना के फैंस के लिए यह खबर किसी सरप्राइज से कम नहीं है, क्योंकि लंबे समय से वह हॉलीवुड डेब्यू को लेकर चर्चा में थीं।

आने वाली फिल्म ‘ब्लेस्ड बी द एविल की कहानी एक ईसाई शादीशुदा जोड़े के इर्द-गिर्द बुनी गई है, जो गर्भपात के दर्द से गुजर रहा है। अपने दुखद अतीत को पीछे छोड़कर वे एक नई शुरुआत की तलाश में हैं। इस सिलसिले में वे एक पुराने और सुनसान पड़े खेत को खरीदते हैं, लेकिन उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं होता कि यह जगह अतीत के खौफनाक रहस्यों से भरी हुई है। वहां पहुंचने के बाद उनका सामना एक खतरनाक और दुष्ट शक्ति से होता है, जो उनकी मानसिक और भावनात्मक परीक्षा लेने लगती है। निर्देशक अनुराग रुद्र को पूरा विश्वास है कि यह कहानी, जो उनके दिल को छू गई, वही असर दर्शकों पर भी छोड़ेगी, एक ऐसी यात्रा, जो डर के साथ-साथ गहरे भावनात्मक जुड़ाव की भी पेशकश करेगी।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका