छत्तीसगढ़
Trending

रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव में भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियां कर रही जीत का दावा

रायपुर । रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी के साथ विपक्षी दल कांग्रेस ने भी जीत का दावा किया है। भाजपा की ओर से उप मुख्यमंत्री अरुण साव तो दूसरी ओर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने दावा किया है कि 23 नवंबर (मतगणना का दिन) को छत्तीसगढ़ में दूसरी दिवाली मनाई जाएगी।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने मीडिया से चर्चा में कहा कि, छत्तीसगढ़ और पूरा देश उत्साह से दीपावली मना रहा है। 500 साल बाद भाँचा राम अयोध्या में विराजित हुए हैं, इसलिए विशेष उत्साह से दीपावली मनाई जा रही है। 23 नवंबर को छत्तीसगढ़ और पूरा देश दूसरी दिवाली मनाएगा, जब महाराष्ट्र और झारखंड में कमल खिलेगा. इसके साथ रायपुर दक्षिण में भी कमल खिलेगा, तब दीपावली मनाएंगे।

Join Us

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस Full Highlight गारंटी है हंसी की बौछार, ये वेब सीरीज हैं धमाकेदार कम कीमत में दमदार परफॉर्मेंस – Vivo T3x 5G गुड़ी पड़वा के स्वाद का संगम पारंपरिक व्यंजन