छत्तीसगढ़
Trending

मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की दी बधाई

स्वस्थ और निरोगी शरीर के लिए योग को जीवन शैली का हिस्सा बनाएं – मुख्यमंत्री  साय

रायपुर 20 जून 2025: मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को ग्यारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री साय ने कहा है कि योग को शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य को बनाए रखने का उत्तम साधन माना गया है। यह भारत की प्राचीन परंपरा है। हमारे ऋषि-मुनियों ने इसके महत्व को बहुत पहले से ही जान लिया था। अब पूरा विश्व योग का महत्व समझ रहा है। मुख्यमंत्री साय ने कहा है कि योग मूल रूप से शरीर, मन और आत्मा को शुद्ध करने की एक प्रक्रिया है। योग स्वस्थ, तनावमुक्त और अनुशासित जीवन जीने की एक शैली है। उन्होंने कहा कि सभी लोग निरोगी और स्वस्थ जीवन के लिए योग करें।  साय ने कहा है कि शारीरिक ऊर्जा, स्वास्थ्य और रोग प्रतिरोधक क्षमता के विकास पर योग का काफी सकारात्मक प्रभाव देखने को मिला है। उन्होंने लोगों से योग को जन-जन तक पहुंचाने और इसे जीवन शैली का हिस्सा बनाने की अपील की है।

Join Us

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
हरियाली तीज पर ट्राय करें ब्लाउज के ये शानदार डिजाइन Amazon पर ₹10,000 से कम में मिल रहे हैं ये शानदार Smart TV Amazon Prime Day 2025 में बेस्ट स्मार्टफोन ऑफर्स – मिस न करें ये धमाकेदार डील्स 90s की इन बॉलीवुड हीरोइनों के सूट आज भी दे सकते हैं आपको रेट्रो और क्लासी लुक