छत्तीसगढ़

ब्रेकिंग: रायपुर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, टैक्स न भरने वाले 8 व्यवसायिक परिसर किए गए सीलबंद

रायपुर – आज रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त  विश्वदीप के आदेशानुसार और अपर आयुक्त राजस्व कृष्णा खटीक, उपायुक्त राजस्व जागृति साहू और जोन 8 जोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल के निर्देशानुसार एवं नगर निगम जोन 8 सहायक राजस्व अधिकारी  महादेव रक्सेल के मार्गनिर्देशन और राजस्व निरीक्षक  राजेश मिश्रा, सहायक राजस्व निरीक्षक सर्वश्री नरेन्द्र ठाकुर, खगेंद्र सोनी, राम कुमार औसर की उपस्थिति में नगर पालिक निगम जोन 8 की राजस्व विभाग की टीम द्वारा नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 8 अंतर्गत वीर सावरकर नगर वार्ड कमांक 1 और पण्डित जवाहर लाल नेहरू वार्ड क्रमांक 2 क्षेत्र अंतर्गत 8 बडे बकायादारों द्वारा विगत कई वर्षों से बकाया राशि नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा डिमांड बिल डिमांड नोटिस एवं अंतिम नोटिस जारी करने के उपरांत भी नगर निगम जोन 8 राजस्व विभाग को बकाया राशि अदा नहीं करने पर अभियान चलाकर संबंधित 8 बड़े बकायादारो के 8 व्यवसायिक परिसरो को तत्काल ताला लगाकर सीलबंद करने की कडी कार्यवाही की गयी है।
रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 8 जोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल एवं सहायक राजस्व अधिकारी श्री महादेव रक्सेल ने बताया कि आज रायपुर नगर पालिक निगम जोन 8 राजस्व विभाग द्वारा जोन क्षेत्र अंतर्गत वीर सावरकर नगर वार्ड कमांक 1 अंतर्गत 91572 रू. के बकायेदार रामपाल लहरी, 91572 रू. के बकायेदार सुकलहीन लहरी , 205000 रू. के बकायेदार मो. अब्दुल कलाम, 400389 रू. के बकायेदार बलविंदर सिंह , 77859 रू. के बकायेदार ओमप्रकाश तिवारी , 205879 रू. के बकायादार अंकित साव और पण्डित जवाहर लाल नेहरू वार्ड क्रमांक 2 क्षेत्र में 507539 रू.के बकायादार निखिल ट्रेडर्स और 836874 रू. के बकायादार संतोषी देवी/ रामनिवास के संबंधित व्यवसायिक परिसर में तत्काल ताला लगाकर सीलबंदी की कार्यवाही बकाया राशि रायपुर नगर पालिक निगम जोन 8 राजस्व विभाग को अदा नहीं करने पर स्थल पर रायपुर नगर पालिक निगम जोन 8 राजस्व विभाग की टीम द्वारा नगर निगम जोन 8 जोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल के निर्देश पर जोन सहायक राजस्व अधिकारी  महादेव रक्सेल के मार्गनिर्देशन में की गयी है ।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका