RADA
टेक्नोलॉजी

जियो को टक्कर देने के लिए BSNL ला रहा 4G फीचर फोन

नई दिल्ली। Jio, Airtel, और Vi (वोडाफोन-आइडिया) के टैरिफ कीमतें बढ़ाने के बाद BSNL (भारत संचार निगम लिमिटेड) यूजर्स के बीच काफी पॉपुलर हो रहा है। बड़ी संख्या में टेलीकॉम यूजर्स बीएसएनएल में पोर्ट कर रहे हैं। सरकारी कंपनी के किफायती रिचार्ज प्लान के साथ-साथ 4G नेटवर्क शुरू करने के चलते यूजर्स बीएसएनएल की ओर रुख कर रहे हैं।
Jio को टक्कर देगी बीएसएनएल
बीएसएनएल के ज्यादातर सब्सक्राइबर्स ग्रामीण क्षेत्र से हैं। ऐसे में कंपनी फीचर फोन लॉन्च करने की तरह कदम बढ़ा रही है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट शेयर कर बीएसएनल ने बताया कि वे Karbonn Mobiles के साथ पार्टनरशिप में फीचर फोन ला रही है, जो Bharat 4G कैंपेन के साथ रिलीज किया जाएगा। इस फीचर फोन की मार्केट में सीधी टक्कर Jio Bharat 4G के साथ होनी है, जो सस्ते में हाई-स्पीड कनेक्टिविटी ऑफर करता है।
फीचर फोन में 4G सर्विस
कार्बन के फीचर मोबाइल के साथ यूजर्स को BSNL की 4G सर्विस इस्तेमाल करने के लिए महंगे स्मार्टफोन खरीदने की जरूरत नहीं होगी। BSNL इन दिनों अपने नेटवर्क को तेजी से अपग्रेड कर रहा है। कंपनी देशभर में 4G नेटवर्क रोल आउट के साथ-साथ कई जगहों पर 5G की टेस्टिंग भी कर रहा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

स्पैम फ्री मोबाइल नेटवर्क
4G और 5G नेटवर्क अपग्रेड के साथ-साथ कंपनी स्पैम फ्री नेटवर्क पर काम कर रही है। इसके लिए कंपनी AI आधारित टेक्नोलॉजी पेश करने का एलान किया है। बीएसएनएल की यह सुविधा शुरू हो चुकी है। हालांकि, इसका ऑफिशियल एलान India Mobile Congress 2024 के दौरान किया जाएगा। इस साल इंडिया मोबाइल कांग्रेस का आयोजन 15 से 18 अक्टूबर के बीच में किया जाएगा।

 

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका