
बजट 2026-27 स्वास्थ्य व फार्मा क्षेत्र में नए युग की शुरुआत : अनुप्रिया पटेल
मीरजापुर,। केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने केंद्रीय बजट 2026-27 पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इसे ऐतिहासिक और दूरदर्शी बताया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत यह बजट स्वास्थ्य एवं फार्मा क्षेत्र में एक नए युग की शुरुआत है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!अनुप्रिया पटेल ने कहा कि बजट में 10 हजार करोड़ रुपये की ‘बायोफार्मा शक्ति’ योजना, तीन नए नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च तथा उत्तर भारत में नए NIMHANS की स्थापना जैसे महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं, जो देश की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करेंगे।
उन्होंने कहा कि यह बजट ‘विकसित भारत’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को स्पष्ट रूप से दर्शाता है। आने वाले पांच वर्षों में एक लाख एलाइड हेल्थ प्रोफेशनल्स और डेढ़ लाख केयरगिवर्स तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि स्वास्थ्य सेवाएं घर-घर तक पहुंच सकें।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस बजट में किसान, युवा, महिलाएं और एमएसएमई सभी वर्गों की जरूरतों का विशेष ध्यान रखा गया है। यह बजट समावेशी विकास को गति देगा और देश को एक स्वस्थ व सशक्त राष्ट्र बनाने की दिशा में अहम भूमिका निभाएगा।

