RADA
व्यापार

सर्राफा बाजार में तेजी, 83 हजार के पार पहुंचा सोना

नई दिल्ली। लगातार चार दिन तक गिरावट का सामना करने के बाद घरेलू सर्राफा बाजार में आज तेजी का रुख बना हुआ है। आज सोना 870 से 940 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया है। हालांकि चांदी में आज सिर्फ 100 रुपये प्रति किलोग्राम की ही तेजी नजर आ रह है। कीमत में तेजी आने के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 83,010 रुपये से लेकर 82,860 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी आज 76,110 रुपये से लेकर 75,960 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी की कीमत में भी आज मामूली तेजी आने के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में ये चमकीली धातु आज 96,400 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये खबर भी पढ़ें : WhatsApp वीडियो कॉल पर लो लाइट मोड का इस्तेमाल ऐसे करें

देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना 83,010 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 76,110 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 82,860 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 75,960 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 82,910 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 76,010 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 82,860 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 75,960 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में भी 24 कैरेट सोना 82,860 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 75,960 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

ये खबर भी पढ़ें : WhatsApp Features: वॉट्सएप के इन नए फीचर्स के बारे में नहीं सुना , जरूर चेक करें

लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 83,010 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 76,110 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। वहीं पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 82,910 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 76,010 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह जयपुर में 24 कैरेट सोना 83,010 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 76,110 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

ये खबर भी पढ़ें : TVS Jupiter CNG: पहला CNG स्कूटर, माइलेज जान कर हो जायेंगे हेरान

देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोने की कीमत में उछाल दर्ज की गई है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना आज 82,860 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 75,960 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

ये खबर भी पढ़ें : Vivek Oberoi Income जानकर हो जाएंगे हैरान – Pratidin Rajdhani

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका