उत्तराखण्ड
Trending

अल्मोड़ा में बस खाई में गिरी, पांच शव निकाले गए, राहत और बचाव कार्य जारी

अल्मोड़ा । उत्तराखंड के अल्मोड़ा जनपद के तहसील सल्ट अन्तर्गत कुपि मोटर मार्ग पर आज रामनगर जा रही एक बस खाई में गिर गई। बताया जा रहा है कि अब तक पांच शव को निकाले जा चुके हैं। यह बस गोलिखाल क्षेत्र से यात्रियों को लेकर चली थी। दुर्घटनाग्रस्त गढ़वाल मोटर्स यूजर्स की यह 42 सीटर बस ( यूके-12 पीए- 0061) है। राहत और बचाव कार्य जारी हैं।

सूचना मिलते ही एसएसपी, थाना सल्ट, फायर स्टेशन रानीखेत, तहसीलदार सल्ट, राजस्व उप निरीक्षक देवायल और एसडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना हुए। एसडीएम सल्ट संजय कुमार ने बताया कि पांच शव निकाल लिए गए हैं। नैनीताल पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि जनपद अल्मोड़ा के मार्चुला में हुई दुर्भाग्यपूर्ण बस दुर्घटना में यात्रियों के हताहत होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। जिला प्रशासन को तेजी के साथ राहत एवं बचाव अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने आवश्यकता पड़ने पर गंभीर रूप से घायल यात्रियों को एयरलिफ्ट करने के लिए भी निर्देश दिए हैं।हिन्दुस्थान समाचार/प्रमोद

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper