business News: नेक्सन EV : कंपनी ने घटाए 1.20 लाख रुपए दाम
business News: नेक्सन EV : कंपनी ने घटाए 1.20 लाख रुपए दाम
business News: नेक्सन EV : कंपनी ने घटाए 1.20 लाख रुपए दाम
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!टाटा मोटर्स ने अपनी दो इलेक्ट्रिक कारों की कीमतें कम कर दी हैं. नेक्सन ईवी की कीमत 1.20 लाख रुपये कम की गई है, जबकि टियागो ईवी की कीमत 70,000 रुपये कम की गई है. बैटरी की कीमतों में गिरावट का फायदा ग्राहकों को देने के लिए कीमतें कम की गई हैं.
Nexon.EV की कीमत अब 14.49 लाख रुपये से शुरू होगी और लंबी रेंज वाली Nexon.ev 16.99 लाख रुपये में उपलब्ध होगी. वहीं टियागो के बेस मॉडल की कीमत 7.99 लाख रुपये होगी. हालांकि, कंपनी की हाल ही में लॉन्च हुई पंच.ईवी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है.
ईवी मार्केट में टाटा की 70% से ज्यादा हिस्सेदारी है
टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड 70% से अधिक हिस्सेदारी के साथ इलेक्ट्रिक पैसेंजर वाहन सेगमेंट में मार्केट लीडर है. कंपनी ने 2023 में कुल 69,153 यूनिट ईवी बेचीं. टाटा मोटर्स इस साल कर्व, हैरियर ईवी, सिएरा और अल्ट्रोज़ ईवी लॉन्च करेगी.
