RADA
व्यापार
Trending

कैंटाबिल ने रायपुर में नया स्टोर खोलकर अपने रिटेल बिजनेस का विस्तार किया

नए स्टोर में पुरुषों और महिलाओं के लिए परिधानों की विशाल रेंज का प्रदर्शन

रायपुर। भारत के अग्रणी परिधान निर्माता और खुदरा विक्रेताओं में से एक कैंटाबिल रिटेल इंडिया लिमिटेड ने रायपुर में अपने नए खुदरा स्टोर के उद्घाटन की घोषणा की है। 1797 वर्ग फुट क्षेत्र में फैला यह ब्रांड स्टोर रायपुर, (छत्तीसगढ़) में मेन रोड पर कटोरा तालाब (सामने रतन प्लेस) स्थित है, जो ब्रांड की विस्तार यात्र में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुरुषों और महिलाओं के लिए फॉर्मल-वियर, कैजुअल वियर और पार्टी-वियर कपड़ों के साथ-साथ एक्सेसरीज के व्यापक चयन की पेशकश करने के लिए समर्पित, कैंटाबिल ने खुदरा अनुभव को फिर से परिभाषित किया है। कैंटाबिल ने देशभर में 600+ स्टोर खोलकर एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है, जिसने फैशन उद्योग में एक नेता के रूप में अपनी स्थिति मजबूत की है।

इस रोमांचक लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए कैंटाबिल रिटेल इंडिया लिमिटेड के निदेशक दीपक बंसल ने अपना उत्साह व्यक्त करते हुए कहा-‘हम रायपुर में पुरुषों और महिलाओं के नए एक्सक्लूसिव स्टोर को पेश करते हुए रोमांचित हैं। कैंटाबिल ने मिड प्रीमियम सेगमेंट में ग्राहकों की अपार प्रशंसा प्राप्त की है। हमारा नया स्टोर पुरुषों और महिलाओं के लिए फैशन-फॉरवर्ड परिधानों की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदर्शित करेगा। देशभर में एक मजबूत उपस्थिति के साथ हम आने वाले वर्षों में अपने रिटेल बिजनेस का और विस्तार करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’
कैंटाबिल ने ग्राहकों को लगातार अत्याधुनिक शैली के साथ प्रीमियम कपड़े प्रदान किए हैं, जो विकसित फैशन परिदृश्य को दर्शाते हैं। ब्रांड क्लासिक और स्टाइलिश परिधान वर्गीकरण को क्यूरेट करने के साथ-साथ ग्राहकों को अद्वितीय फैशन अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

कैंटाबिल रिटेल इंडिया लिमिटेड ने 2000 में अपनी स्थापना के बाद से फैशन परिदृश्य को आकार दिया है। वस्त्र उद्योग की एक प्रमुख अग्रणी कम्पनी के रूप में कैंटाबिल ने परिधानों की एक विस्तृत रेंज तैयार की है, जिसमें पुरुषों और महिलाओं के परिधानों के साथ-साथ बच्चों के लिए एक शानदार संग्रह शामिल है। पिछले 25 शानदार वर्षों में कैंटाबिल भारत के अग्रणी पारिवारिक परिधान ब्रांड के रूप में विकसित हुआ है, जिसने 2000 में पुरुषों के परिधान, 2007 में महिलाओं के परिधान और 2018 में बच्चों के लिए एक शानदार लाइन पेश की। नवाचार के प्रति कम्पनी की प्रतिबद्धता 2023 में एथलीजर वियर और शूज के लॉन्च के साथ जारी रही, जो इसके विविध पोर्टफोलियो को पूरक बनाती है जिसमें शर्ट, ट्राउजर, डेनिम, सूट, ब्लेजर, जैकेट और बहुत कुछ शामिल हैं। परिधानों से आगे बढ़कर, कम्पनी ने परफ्यूम से लेकर वॉलेट तक एक्सेसरीज में भी कदम रखा है, जिससे खरीदारी का समग्र अनुभव सुनिश्चित होता है।

कैंटाबिल के उत्पाद मंत्र, अजियो, फ्रिलपकार्ट, एमेजान, नायका एवं टाटाक्लिक पर उपलब्ध हैं। आप Cantabilshop.com पर भी कम्पनी की पेशकशों को सीधे देख सकते हैं। कैंटाबिल से जुड़ें क्योंकि यही देते हैं फैशन को नए आयाम और आपको पूर्णतया संतुष्टि।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका