व्यापार
हेक्सा इन्वर्टर टेक्नोलॉजी के साथ एयर कंडीशनर की अपनी सुपर हेवी-ड्यूटी रेंज लॉन्च की
नई दिल्ली: लगातार 15 सालों से नंबर 1 ग्लोबल मेजर एप्लायंस ब्रांड ‘हायर अप्लायंसेज इंडिया‘ ने सुपर हेवीड्यूटी एयर कंडीशनर की अपनी नवीनतम रेंज लॉन्च की हैहेक्सा इन्वर्टर और सुपरसोनिक कूलिंग टेक्नोलॉजी के साथ यह नई रेंज 20 गुना तेज कूलिंग और 65% बिजली की बचत करने में सक्षम है। हायर इंडिया ने कस्टमर्स –इंस्पायर्ड इनोवेशन्स को तैयार करने और उन्हें बदलती जरूरतों के अनुकूल बनाने में अपना समर्पण जारी रखा है। नई रेंज मार्केट में एक हाई स्टैंडर्ड सेट करती है क्योंकि हेक्सा इन्वर्टर टेक्नोलॉजी, केवल 10 सेकंड में सुपरसोनिक कूलिंग, फ्रॉस्ट सेल्फ–क्लीन टेक्नोलॉजी और इंटेली कन्वर्टिबल 7-इन-1 जैसे एडवान्स फीचर्स पर बेस्ड है। समर में क्विक कूलिंग की मांग को पूरा करने और कस्टमर्स की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए, नई रेंज इनोवेशन, डिजाइन और ऊर्जा कुशलता को संगठित रूप से एकीकृत करती है। हायर अप्लायंसेज इंडिया के प्रेजिडेंट एनएस सतीश ने लॉन्च पर कहा, “हायर में, हम नई टेक्नोलॉजीज बेस्ड प्रोडक्ट्स को डिजाइन करने में विश्वास करते हैं, जो हमारे कस्टमर्स के जीवन को आसान, सुविधाजनक और आरामदायक बनाते हैं। भारत एक्सट्रीम वेदर का अनुभव करता है, विशेषकर भीषण गर्मियों में। इन स्थितियों को ध्यान में रखते हुए हमने अत्यधिक तापमान में सुपर कूलिंग सुनिश्चित करने और यहां तक कि आराम, विश्वसनीयता और प्रदर्शन को अधिकतम करने के लिए हेक्सा इन्वर्टर टेक्नोलॉजी के साथ इनर्जी सेविंग का ख्याल रखने के लिए सुपर हेवी–ड्यूटी एयर कंडीशनर की नई रेंज डिजाइन की है। हम कस्टमर्स की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए तैयार हैं और 2024 में डबल–डिजिट ग्रोथ रेट का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं।” सतीश ने कहा, “पिछले कुछ सालों में, हायर की एयर कंडीशनर रेंज में अपनी नवीन सुविधाओं और विश्वसनीय प्रदर्शन के कारण महत्वपूर्ण वृद्धि देखी गई है। अपनी नई रेंज की शुरुआत के साथ, हायर का लक्ष्य भारत में एयर कंडीशनर श्रेणी में अपनी स्थिति मजबूत करना और विकास को बढ़ावा देना है।“
Read More »डीडी फ्री डिश पर ज़ी लेकर आया भारत का सबसे चहेता एक्शन मूवी चैनल ‘एक्शन सिनेमा’; लाखों लोगों के मनोरंजन में हुआ इजाफा
उत्तम दर्जे की फिल्मों के साथ अपने दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए मशहूर ज़ी का हिंदी फिल्मों का समूह…
Read More »Business news : शेयर बाजार में धीमी शुरुआत, जानें सेंसेक्स कितना टूटा
हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार में कमजोर शुरुआत हुई। मंगलवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 150 अंकों तक…
Read More »फोर्टिस अस्पताल मुलुंड ने मुंबई में पहला मूवमेंट डिसऑर्डर एंड डीबीएस क्लीनिक खोला
मुम्बई । फोर्टिस अस्पताल मुलुंड ने मूवमेंट डिसऑर्डर एंड डीबीएस क्लीनिक का शुभारंभ किया। यह चलने-फिरने में तरह-तरह की परेशानी…
Read More »Business news : शेयर बाजार में मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा
भारतीय शेयर बाजार लगातार तीसरे सेशन में बढ़त के साथ खुले। भारतीय इक्विटी सूचकांक सोमवार को एशियाई बाजारों में तेजी…
Read More »एमएमआई नारायणा हॉस्पिटल में सफल बोन मैरो ट्रांसप्लांट
एमएमआई नारायणा हॉस्पिटल, रायपुर में 62 वर्षीय अगारो बाईका सफल बोन मैरो ट्रांसप्लांट हुआ है।वह पिछले 4 महीनेसे मल्टीपल मायलोमा…
Read More »Business News : बालको मेडिकल सेंटर का “वॉक फॉर ए लाइफ” आयोजन
बालको मेडिकल सेंटर नया रायपुर द्वारा कैंसर की जागरूकता के लिए बीएमसी वल्कथॉन 2024 “वॉक फॉर ए लाइफ” का आयोजन…
Read More »Business news : RBI के क्षेत्रीय कार्यालयों में इस दिन नहीं बदले जाएंगे 2000 के नोट
आरबीआई ने कहा कि एक अप्रैल को आरबीआई के क्षेत्रीय कार्यालयों में 2000 रुपये के नोटों को बदलने या जमा…
Read More »Business News : नारायणा हेल्थ : भारत की पहली मेडिकल डॉक्यू-सीरीज़ में छत्तीसगढ़ के विकास अग्रवाल की कहानी
छत्तीसगढ़, रायगढ़ में, हार्डवेयर उपकरण दुकान के मालिक विकास अग्रवाल के साथ एक बड़ा हादसा हुआ था, जब वे काम…
Read More »Business News : देश के बुनियादी उद्योगों की बढ़ी ग्रोथ
देश के आठ प्रमुख बुनियादी उद्योगों की ग्रोथ में इजाफा हुआ है। फरवरी में ग्रोथ 6.7 फीसदी रही। बुनियादी उद्योगों…
Read More »
