छत्तीसगढ़

सीईओ, रायपुर स्मार्ट सिटी ने प्रगतिरत प्रोजेक्ट्स का किया निरीक्षण

वर्क एजेंसियों को तय समय सीमा में कार्यों को पूर्ण करने कहा

रायपुर । नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त एवं रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के प्रबंध संचालक  अबिनाश मिश्रा के मार्गदर्शन में स्मार्ट सिटी के मुख्य परिचालन अधिकारी ( सीईओ)  उज्ज्वल पोरवाल ने स्मार्ट सिटी के प्रगतिरत प्रोजेक्ट्स शास्त्री मार्केट पुनर्विकास, मटन मार्केट पुनर्विकास प्रोजेक्ट, महाराजबंध एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट ), नरेय्या तालाब एसटीपी ( सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) आदि प्रोजेक्ट साइट्स का निरीक्षण इंजीनियरिंग टीम के साथ किया।ये खबर भी पढ़ें : सुरभि ज्योति की वेडिंग रेडी लुक्स Fan’s मे Viral – Pratidin Rajdhani

इंजीनियरिंग टीम एवं सभी वर्क एजेंसियों को कार्यों को तय समय सीमा में कार्य पूर्ण करने कहा, अन्यथा की स्थिति में सम्बंधित ठेकेदारों का अनुबंध पेनल्टी के साथ निरस्त कर उन्हें काली सूची में डालने की कार्यवाही की जाएगी.ये खबर भी पढ़ें : Airbag Cars में बैठने पर भी ध्यान में रखे 5 बातें

निरीक्षण के दौरान स्मार्ट सिटी के सीओओ  उज्जवल पोरवाल के साथ महाप्रबंधक ( तकनीकी)   पंकज कुमार पंचायती सहित रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के सम्बंधित प्रोजेक्ट इंजीनियर्स, पीएमसी टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स लिमिटेड के सदस्य उपस्थित थे।ये खबर भी पढ़ें : 1 लीटर पेट्रोल में Hero Xtreme 125R कितना चलती है ? – Pratidin Rajdhani

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper