छत्तीसगढ़
Trending

CG Accident News: विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मारी, युवक का एक पैर कटा 

भिलाई नगर । दुर्ग जिले के भिलाई स्थित सीएसपी ऑफिस छावनी के समीप पावर हाउस ओवर ब्रिज पर टाउनशिप से नंदिनी रोड उतारते हुए विपरीत दिशा से आ रहे हाईवा ने मोटरसाइकिल चालक को टक्कर मार दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवका काे  अस्पताल पहुंचाया गया है। दुर्घटना के बाद हाईवे चालक भी ड्राइविंग सीट पर फंस गया ,  सूचना के बाद माैके पर पहुंचे  छावनी पुलिस ड्रायर काे बाहर निकाला गया।
छावनी पुलिस से मिली जानकारी मुताबिक आज सुबह करीब 8 बजे पावर हाउस ओवर ब्रिज पर टाउनशिप से नंदिनी रोड उतारते हुए विपरित दिशा से हाईवा क्रमांक सीजी 0 7 सी एन 2697 के चालक ने सामने से आ रहे मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 07 AE 0907 के चालक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में घटनास्थल पर ही बाइक सवार का एक पैर कटकर अलग हो गया, उसे गंभीर स्थिति में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। इसके बाद हाईवा अनियंत्रित होकर आगे लगे खंभे पर जा घुसा। इस दुर्घटना में हाईवा का ड्राइवर ड्राइविंग सीट पर ही फस गया है। जिसे कड़ी मशक्कत के बाद छावनी पुलिस ने बाहर निकाला। इस भयानक हादसे में बाइक सवार के शरीर के अवशेष भी घटनास्थल पर पड़े हुए हैं और देखने वालों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई है।  फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button