छत्तीसगढ़
Trending

CG ACCIDENT NEWS :  ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो युवकों को मारी टक्कर, एक की मौत

रायगढ़।  जिले में ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही पूर्वक  चलाते हुए बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है, उक्त घटना धर्मजयगढ़ थाना क्षेत्र का है।

ये खबर भी पढ़ें : नई Royal Enfield Scram 440 भारत में हुई लॉन्च

ये खबर भी पढ़ें : Onion For Weight Loss: वेट लॉस के लिए डाइट में इस तरह से करें प्याज को शामिल

मिली जानकारी के मुताबिक, धर्मजयगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव बलपेदा निवासी अवध राठिया ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि शनिवार शाम काे वह अपने दोस्त देवान सिंह राठिया के साथ मोटरसाइकिल पर किसी काम के सिलसिले में ग्राम कांटाडांड की ओर जा रहे थे। इस दौरान मोटरसाइकिल को देवान सिंह राठिया चला रहा था।

ये खबर भी पढ़ें : प्रयागराज में अदाणी परिवार की सास-बहू ने महा प्रसाद रसोई में की सेवा

बाइक सवार दोनों युवक जब ग्राम जमरगीडी मेन रोड एवं पारेमार के पास पहुंचे ही थें कि सामने की तरफ से आ रहे नीले रंग की ट्रैक्टर के चालक ने  बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी।  घटना में बाइक के पीछे बैठा युवक उछलकर झाड़ियों में जा गिरा। वहीं बाइक चला रहा देवान सिंह राठिया ट्रैक्टर के पहियों के नीचे आ गया।

ये खबर भी पढ़ें : क्या है गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस के बीच केअंतर

जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे के बाद आसपास के ग्रामीणों की मदद से मृतक के शव को अस्पताल भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि घटना के बाद से आरोपी ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

ये खबर भी पढ़ें : Ranji Trophy में Rohit Sharma और Yashasvi Jaiswal की जोड़ी ने रचा इतिहास

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper