छत्तीसगढ़
Trending

CG Assembly Budget Session : विधानसभा में गूंजा सवाल, बालोद के राईस मिलरों को मिला न्याय

जतिन नचरानी

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के प्रश्नकाल में आज जब कांग्रेस विधायक  संगीता सिन्हा ने बुलंद आवाज़ में बालोद जिले के राईस मिलरों का तीन वर्षों से लंबित 4.32 करोड़ रुपये का भुगतान न होने का मुद्दा उठाया, तो सदन में एक क्षण के लिए सन्नाटा छा गया। किसानों और मिलरों के श्रम का सम्मान होना चाहिए, यह तर्क रखते हुए विधायक ने प्रदेश सरकार से जवाब मांगा।
खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने गंभीरता से विषय को सुना और तुरंत सदन को आश्वस्त किया कि बालोद जिले के 129 राईस मिलरों को उनका बकाया शीघ्र प्रदान किया जाएगा। इस घोषणा के साथ ही विधानसभा में संतोष की लहर दौड़ गई। वहीं, इस खबर के बालोद तक पहुंचते ही वहां के मिलरों के चेहरे पर राहत और खुशी की झलक दिखने लगी। तीन वर्षों से सरकार के दरवाजे खटखटाते मिलर अब न्याय मिलने पर संतुष्ट हैं। उनका कहना है कि यह राशि न केवल उनके व्यवसाय को मजबूती देगी, बल्कि उनके श्रमिकों और किसानों को भी इसका लाभ मिलेगा। अब सबकी निगाहें इस वादे के क्रियान्वयन पर टिकी हैं, ताकि आश्वासन जल्द ही हकीकत बन सके।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper