
CG Big Breaking : बीजापुर के नेशनल पार्क मुठभेड़ में अब तक 31 नक्सली ढेर , मुख्यमंत्री साय बाेले-जवानाें का बलिदान नहीं जाएगा व्यर्थ

मुख्यमंत्री साय बाेले-जवानाें का बलिदान नहीं जाएगा व्यर्थ
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
इस पूरे मामले को लेकर सीएम विष्णुदेव साय ने X पर पोस्ट किया कि, बीजापुर जिले के नेशनल पार्क क्षेत्र में सुरक्षाबलों की नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में अब तक 12 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। मुठभेड़ में 2 जवान शहीद एवं 2 जवान के घायल होने की भी दुःखद खबर प्राप्त हुई है। जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी एवं माननीय केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी के नेतृत्व में मार्च 2026 तक हमारा प्रदेश नक्सलवाद मुक्त होकर रहेगा। इस दिशा में सुरक्षाबल के जवान निरंतर सफलता हासिल कर लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। देश-प्रदेश में कैंसर रूपी नक्सलवाद का अंत तय है। ईश्वर से शहीद जवानों की आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने व घायल जवानों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।
डिप्टी सीएम शर्मा ने किया ट्वीट
वहीं डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि, बीजापुर नेशनल पार्क एरिया में आज सुबह से मुठभेड़ जारी है जिसमें वीर जवानों ने नक्सलियों को ढ़ेर किया है। 12 की संख्या में वर्दीधारी नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं। दुर्भाग्यवश हमारे 2 जवान शहीद हुए हैं, उनको मै शत् शत् नमन करता हूं। यह उनका सर्वोच्च बलिदान है। ईश्वर शोकाकुल परिवार को संबल प्रदान करे। घायल जवानों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

