
छत्तीसगढ़
Trending
CG BIG Breaking : बीजापुर-दंतेवाड़ा सीमा पर माओवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ जारी
रायपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिला बीजापुर और दंतेवाड़ा के बॉर्डर पर सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ चल रही है।यह मुठभेड़ गंगालूर थाना क्षेत्र के जंगल में हुई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम माओवादी विरोधी अभियान पर निकली थी। तभी यह मुठभेड़ हुई। फिलहाल मुठभेड़ जारी है और इलाके में सर्चिंग चल रही है। माओवादियों के खिलाफ चल रहा अभियान पुलिस के अनुसार, गंगालूर थाना क्षेत्र में बीजापुर और दंतेवाड़ा के सरहदी जंगल में माओवादियों के खिलाफ अभियान चल रहा था। इस अभियान में सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम शामिल थी। अभियान के दौरान माओवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ लगातार जारी है। दोनों तरफ से गोलीबारी की खबरें आ रही हैं। इलाके को खंगाला जा रहा है।
