RADA
छत्तीसगढ़
Trending

CG BIG Breaking News : डेढ़ करोड़ का इनामी केशव राव सहित 27 नक्सली ढेर, एक डीआरजी का जवान शहीद

बीजापुर । छत्तीसगढ़ के नारायणपुर, बीजापुर व दंतेवाड़ा के सीमावर्ती क्षेत्र अंतर्गत अबूझमाड़ के बाेटेर इलाके में बुधवार सुबह हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने पोलित ब्यूरो के शीर्ष सदस्य डेढ़ करोड़ के इनामी नक्सली नम्बाला केशव राव उर्फ बशव राजू सहित अब तक 27 नक्सलियों को मार गिराया है। वहीं कई अन्य बड़े कैडर के नक्सलियों के मारे जाने या घायल हाेने की संभावना है। मुठभेड़ के दौरान डीआरजी का एक जवान शहीद हुआ है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने मुठभेड़ स्थल से 27 नक्सलियों के शव के साथ अनेक हथियार बरामद हाेने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ के दौरान डीआरजी का एक जवान बलिदान हुआ है। वहीं मुठभेड़ में कुछ अन्य जवान घायल हुए हैं। सभी घायलों को तुरंत चिकित्सा सहायता प्रदान की गई है। वे सभी खतरे से बाहर हैं। विस्तृत जानकारी अभियान पूरा होने के बाद पृथक से जारी की जाएगी l

छत्तीसगढ़ गृहमंत्री विजय शर्मा ने नक्सलियों के खिलाफ मिली इस बड़ी सफलता पर सुरक्षा बल के जवानों को बधाई देते हुए कहा कि अबूझमाड़ में नक्सलवाद को गहरी चोट लगी है। नक्सली संगठन का शीर्ष नेतृत्व इस मुठभेड़ में ढेर हुआ है। देश भर में चल रहे नक्सल संगठन के प्रमुख और नक्सली संगठन के जनरल सेक्रेटरी नम्बाला केशव राव उर्फ बसव राजू उर्फ गगन्ना को डीआरजी के जवानों ने मुठभेड़ में मार गिराया है। उन्हाेंने बताया कि देश भर में नक्सल संगठन के संचालन की जिम्मेदारी बसवा राजू पर थी। नक्सलवाद और नक्सल मोर्चे पर जवानों को ऐतिहासिक सफलता मिली है। उन्हाेंने कहा कि डीआरजी के जवानों ने नक्सल मोर्चे पर इतिहास रचा है। नक्सली संगठन के जिस शीर्ष नेतृत्व काे देश भर की सुरक्षा एजेंसियों को तलाश थी उसे डीआरजी के जवानों ने मार गिराया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नक्सलियों के केंद्रीय समिति और पोलित ब्यूरो सदस्य, माड़ डिवीजन के बड़े कैडर एवं पीएलजीए कैडर के माैजूदगी की सूचना पर नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोंडागांव की डीआरजी टीमें अबूझमाड़ में नक्सल विराेधी अभियान के लिए रवाना हुई थींl विगत कई दिनों से लगातार जारी इस नक्सल विराेधी अभियान से प्राप्त सभी तथ्यों और जानकारियों के पश्चात अनुमान है कि अभियान के दौरान कई बड़े कैडर के नक्सली या तो मारे गए हैं अथवा गंभीर रूप से घायल हुए हैं। अब तक इस अभियान के दौरान कुल 27 नक्सलियों के शव और अनेक हथियार बरामद किए गए हैं।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका