RADA
छत्तीसगढ़
Trending

 CG BIG News : दंतेवाड़ा-बीजापुर सीमा के जंगल में हुई मुठभेड़ में महिला नक्सली ढेर

दंतेवाड़ा । छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले के सीमा क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच आज सुबह नौ बजे हुई मुठभेड़ में एक महिला नक्सली को मार गिराया गया। महिला नक्सली का शव बरामद कर लिया गया है। बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने मुठभेड़ की पुष्टि की है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये खबर भी पढ़ें : Raipur News, Chhattisgarh News, Epaper, Daily Hindi Morning Newspaper

ये खबर भी पढ़ें : नेपाल में राजशाही की वापसी की फिराक में ज्ञानेन्द्र शाह, काठमांडू में 28 मार्च को शक्ति प्रदर्शन 

दंतेवाड़ा के पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने बताया कि दंतेवाड़ा और बीजापुर के सरहदी के लिए सुबह नक्सल विरोधी अभियान पर सुरक्षाबलों की टीम रवाना हुई।

ये खबर भी पढ़ें : CG NEWS : नवा रायपुर में अब ई-बसें चलेंगी, रायपुर से कनेक्टिविटी होगी आसान

सुबह लगभग 9 बजे जंगल में घात लगाकर बैठे नक्सलियाें ने सुरक्षाबलों के जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलाें ने एक महिला नक्सली काे ढेर कर दिया। सर्चिंग के दाैरान मारी गई महिला नक्सली के शव के साथ इंसास राइफल, गोला-बारूद और अन्य दैनिक उपयोग का सामान बरामद किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें : फेफड़ों को स्वस्थ रखने के लिए लाइफस्टाइल में लाएं बदलाव

फिलहाल सुरक्षाबलों के जवान इलाके की सर्चिग कर रहे हैं। बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से अब तक एक इंसास राइफल, एक महिला नक्सली का शव, एवं गोला बारूद के साथ अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुएं बरामद हुई है l उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में शामिल सभी जवान सुरक्षित हैं। विस्तृत जानकारी जवानों की वापसी के बाद पृथक से दी जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें : TVS Jupiter Vs Honda Activa : कौन है बेहतर ? – Pratidin Rajdhani

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका