छत्तीसगढ़
Trending

CG BREAKING NEWS : बीजापुर मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर, हथियार बरामद

बीजापुर । बीजापुर जिले के नेशनल पार्क क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने एक नक्‍सली काे ढेर कर द‍िया है। उसके पास से हथ‍ियार भी बरामद किया है। वहीं कई नक्‍सल‍ियों के मारे जाने व घायल होने की भी संभावना व्‍यक्‍त की गई है।
क्षेत्र में नक्सलियों के बड़े कैडर की उपस्थिति की प्राप्त आसूचना के आधार पर सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम के द्वारा सर्चिंग अभियान प्रारंभ किया गया। अभियान के दौरान शुक्रवार से ही सुरक्षा बलों एवं नक्सलियों के बीच रुक-रुककर लगातार मुठभेड़ जारी रही है। सुरक्षाबलों की पूरी टीम नेशनल पार्क क्षेत्र में पूरी रात नक्सलियाेें काे घेराबंदी कर रखा गया था। सुरक्षाबलों के द्वारा आज सुबह से की गई सर्चिंग कार्रवाई में मुठभेड़ स्थल से एक नक्सली का शव हथियार सहित बरामद किया गया है। जबकि इस मुठभेड़ में कई नक्सलियाें के मारे जाने एवं घायल हाेने की संभावना है।
बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने मुठभेड़ में एक नक्सली का शव बरामद हाेने की पुष्टि करते हुए बताया कि अभियान अभी भी जारी है, इसलिए इसमें शामिल जवानों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अधिक जानकारी साझा नहीं की जा सकती। अभियान पूर्ण होने के पश्चात विस्तृत जानकारी पृथक से उपलब्ध कराया जाएगा।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper