छत्तीसगढ़

निगम ने सिविल लाईन वार्ड के नाले में बने अवैध कब्जों पर चलाया बुलडोजर

रायपुर। आज रायपुर नगर निगम आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर नगर पालिक निगम रायपुर के स्वास्थ्य विभाग और जोन 4 स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जोन 4 क्षेत्र के अंतर्गत सिविल लाईन वार्ड में नेताजी होटल चौक के पास कटोरा तालाब में बड़ी नाली के ऊपर कब्जा जमाकर बनाये गए लगभग 12 अवैध पाटों को सफाई कार्य में बाधक होने के कारण जेसीबी मशीन बुलवाकर अवैध पाटों को तोड़कर सफाई की बाधा दूर करते हुए नाली की सफाई करवाकर गन्दे पानी की सुगम निकास व्यवस्था कायम की।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper