RADA
छत्तीसगढ़
Trending

CG Crime News : बच्ची का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कार से बरामद

दुर्ग । रामनवमी के दिन कन्या भोज के लिए निकली दुर्ग जिले के मोहन नगर थाना क्षेत्र स्थित ओम नगर में छह साल की मासूम बच्ची का शव संदिग्ध परिस्थितियों में देर शाम बरामद हुआ है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये खबर भी पढ़ें : Raipur News, Chhattisgarh News, Epaper, Daily Hindi Morning Newspaper

ये खबर भी पढ़ें : नेपाल में राजशाही की वापसी की फिराक में ज्ञानेन्द्र शाह, काठमांडू में 28 मार्च को शक्ति प्रदर्शन 

परिजनों ने बताया कि रविवार सुबह बच्ची घर से कन्या भोज में शामिल होने के लिए निकली थी। बच्ची जब कन्या भोज से वापस नहीं लौटी तो घर वालों ने उसकी खोजबीन शुरु की। परिवार वालों को जब बच्ची का कोई पता नहीं चला तो वो मदद के लिए पुलिस के पास पहुंचे। पुलिस ने परिजनों की शिकायत मिलने के बाद रविवार देर शाम तलाशी के दौरान एक घर के बाहर खड़ी कार से बच्ची का शव पुलिस ने बरामद किया है। बच्ची जब कार की डिक्की मिली तो उसके शरीर पर चोटों के गंभीर निशान थे।

ये खबर भी पढ़ें : बॉलीवुड दीवाज़ के पर्पल सूट्स – स्टाइल जो आपका दिल जीत ले

इतना ही नहीं बच्ची के शरीर पर जलने के निशान थे और बच्ची का शव अकड़ा हुआ था बच्ची के मुंह से झाग निकल रहा था और उसके हाथ-पैर बुरी तरह से छिले हुए थे। माले में पुलिस ने अब तक 4-5 संदेहियों को हिरासत में लिया है, बच्ची का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। दुर्ग नगर निगम की महापौर अलका बाघमार आज मृत बच्ची के परिजनों से मिलने के लिए पहुंची। नाराज परिजनों एवं उपस्थित लोगों ने महापौर के सामने ही नाराजगी जाहिर करते हुए आरोपितों को सख्त सजा देने की मांग की। महापौर अलका बाघमार ने लोगों को आश्वासन दिया है कि, इस मामले के आरोपितों को सख्त से सख्त सजा मिलेगी।

ये खबर भी पढ़ें : TVS Jupiter Vs Honda Activa : कौन है बेहतर ? – Pratidin Rajdhani

दुर्ग के नगर पुलिस अधीक्षक चिराग जैन ने बताया है कि कि नवरात्र पर्व के मौके पर 6 साल की बच्ची कन्या भोज के लिए घर से निकली थी। परिजनों की शिकायत पर पतासाजी के दौरान घर के बाहर खड़ी एक कार से बच्ची का शव देर शाम बरामद किया गया है।पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।प्राथमिक जांच के बाद पुलिसकर्मी रात लगभग 12:30 बजे तक घटनास्थल से रवाना हो चुके थे। इस दौरान, मौके पर पुलिस की गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर आक्रोशित लोगों ने कथित आरोपित के घर में आगजनी और तोड़फोड़ कर युवक की पिटाई कर दी।

ये खबर भी पढ़ें : गर्मी से राहत, ठंडक का साथ – Symphony 27L Air Cooler – Pratidin Rajdhani

घटना में कथित आरोपित के घर पर रखी बाइकें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। हालांकि, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया। रात करीब 1:30 बजे हालात बिगड़ने के बाद पुलिस ने अब तक 4-5 संदेहियों को हिरासत में ले लिया है।बच्ची का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।इलाके में पुलिस बल तैनात हैं।

ये खबर भी पढ़ें : फेफड़ों को स्वस्थ रखने के लिए लाइफस्टाइल में लाएं बदलाव

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका