
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों की टीम ने आज 45 किलाे का आईईडी बरामद किया। सुरक्षाबलों के वाहन को निशाना बनाने के इरादे से नक्सलियों ने आईईडी प्लांट किया। लेकिन जवानों ने 45 किलो के आईईडी को बरामद कर उसे निष्क्रिय कर दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, आज सुबह करीब 8 बजे पालनार कैम्प से एरिया डॉमिनेशन पर निकली सीआरपीएफ 222 बटालियन द्वारा चेरपाल से 2 किलोमीटर दूर चेरपाल पालनार के बीच नक्सलियों ने आईईडी लगाया था। नक्सलियों का मकसद सुरक्षाबलों के जवानों के वाहन को निशाना बनाना था। इसके लिए 45 किलो के आईईडी को जमीन में लगाया गया। जिसे जवानों ने बरामद किया। वहीं सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया। नक्सलियों द्वारा आईईडी कमांड स्वीच सिस्टम से लगाया गया था। जवानों की सतर्कता से नक्सलियों के मंसूबे पानी फिर गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

