छत्तीसगढ़
Trending

सुकमा में पुलिस कैंप पर नक्सलियों का हमला, दो जवान घायल

सुकमा । नक्सल प्रभावित क्षेत्र सुकमा में बीती देर रात पुलिस कैंप पर नक्सलियों की तरफ से की गई फायरिंग में सीआरपीएफ कोबरा बटालियन के दो कमांडो घायल हो गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें : शादी के दो साल बाद मां बनीं देवोलीना

दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर है। सीआरपीएफ की 241वीं बटालियन ने गोमगुड़ा के पास चिंतलनार पुलिस स्टेशन क्षेत्र में यह फॉरवर्ड ऑपरेटिंग बेस स्थापित किया था, जहां नक्सलियों ने हमला कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें : इस सूट को पहनकर शादी तो आपसे नजरें नहीं हटा पाएंगे लोग – Pratidin Rajdhani

 ये खबर भी पढ़ें : टॉस द कॉइन और जंगल कैंप्स इंडिया की स्टॉक मार्केट में एंट्री

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, नक्सलियों की गोलीबारी के बाद सुरक्षाबल के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। गोमगुड़ा गांव में हाल ही में सुरक्षाबलों ने शिविर की स्थापना की है।

ये खबर भी पढ़ें : रियलमी का ये Ultra फोन भारत में जल्द हो सकता है लॉन्च

दरअसल, नक्सलियों को पीछे धकलने के लिए धुर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सीआरपीएफ का कैंप स्थापित किया जा रहा है। वहीं, कुछ दिनों पहले नक्सलियों के शहीदी स्मारक को जवानों ने ध्वस्त किया था।

ये खबर भी पढ़ें : इस शादी के सीजन में खूबसूरत सब्यसाची लुक, लोग सिर्फ आपको देखेंगे – Pratidin Rajdhani

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper