
रायपुर। भाजपा पार्षद दल की बैठक में सूर्यकांत राठौर के नाम पर मुहर लगी। पर्यवेक्षक धरमलाल कौशिक की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें महापौर मिनल चौबे समेत बीजेपी के सभी 60 पार्षद मौजूद थे।

भाजपा के वरिष्ठ नेता और 5 बार के पार्षद सूर्यकांत राठौर रायपुर नगर निगम के नए सभापति बन गए हैं। नगर निगम में सभापति के पद के लिए किसी भी पार्षद की कोई दावेदारी नहीं आई। जिसके बाद उन्हें बगैर किसी विवाद के नगर निगम का सभापति चुन लिया गया। इस बार रायपुर नगर निगम में भाजपा का पूर्ण बहुमत है। भाजपा के 60 पार्षद, कांग्रेस के 7 और 3 निर्दलीय पार्षद चुने गए थे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

