छत्तीसगढ़

Cg news : लोकसभा चुनाव : लखमा 27 मार्च को दाखिल करेंगे नामांकन

Cg news : लोकसभा चुनाव : लखमा 27 मार्च को दाखिल करेंगे नामांकन

जगदलपुर। बस्‍तर संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्‍याशी कवासी लखमा 27 मार्च को नामांकन दाखिल करेंगे। इस दौरान कांग्रेस पार्टी में एकजुटता दिखाने के साथ ही शक्ति प्रदर्शन करने की भी तैयारी में है। नामांकन रैली में पूर्व सीएम भूपेश बघेल और पीसीसी चीफ दीपक बैज के साथ ही पार्टी के सभी वरिष्‍ठ नेता शामिल होंगे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बताते चले कि बस्‍तर संसदीय सीट अभी कांग्रेस के पास है। 2019 के लोकसभा चुनाव में मौजूदा पीसीसी चीफ दीपक बैज इस सीट से सांसद चुने गए थे। पार्टी ने इस बार उनका टिकट काटकर कोंटा सीट से छठवीं बार के विधायक और पूर्व मंत्री कवासी लखमा को टिकट दिया है। प्रदेश की 11 लोकसभा सीटों में बस्‍तर एक मात्र सीट है, जहां पहले चरण में मतदान होना है। सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तारीख है। इस चरण के लिए मतदान 19 अप्रैल को होगा।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका