छत्तीसगढ़

Cg news : छत्तीसगढ़ में तेज धूप और गर्मी के साथ बढ़ा पारा

छत्तीसगढ़ में तेज धूप और गर्मी के साथ बढ़ा पारा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम साफ हो गया है। सुबह से ही तेज धूप निकली है। तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है। इस बीच एक बार फिर भीषण गर्मी पड़ रही है। लोग तेज धूप और गर्मी से परेशान हो गए हैं। प्रदेश में तापमान 43 डिग्री तक पहुंच चुका है। सबसे गर्म तिल्दा रहा है।
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस बढ़ने की संभावना है। इसके बाद तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि एक द्रोणिका पूर्वी बिहार और उसके आसपास स्थित चक्रवर्ती परिसंचरण से झारखंड और ओडिशा होते हुए दक्षिण छत्तीसगढ़ तक औसत समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर पर स्थित है।

द्रोणिका के प्रभाव से दक्षिण छत्तीसगढ़ में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। साथ ही अन्य जगहों पर तेज धूप और भीषण गर्मी पड़ सकती है। गर्म हवाओं के चलने से तापमान में वृद्धि हो रही है। आगामी दिनों में भीषण गर्मी पड़ सकती है। हालांकि अभी 2 से 3 डिग्री ही तापमान में बढ़ोतरी होगी।

Join Us

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
IPL में सबसे तेज़ फिफ्टी लगाने वाले खिलाड़ी: 2008 से 2025 तक अप्रैल की नई OTT रिलीज़: शानदार शो और फिल्में गर्मियों में स्किन कैंसर के लक्षण, अनदेखा करना हो सकता है खतरनाक “गर्मियों का सॉल्यूशन — डिस्काउंट वाला कूलर