छत्तीसगढ़
Trending

CG News : कोरबा जेल के कैदियों ने महाकुंभ के गंगाजल से किया स्नान

काेरबा। कोरबा जिले के जेल में एक अनोखी पहल हुई, जहां आज मंगलवार काे कैदियों ने महाकुंभ से लाए गए गंगाजल से सामूहिक स्नान किया। यह आयोजन छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा की पहल पर हुआ, जिन्होंने हाल ही में महाकुंभ से गंगाजल लाया था।

कोरबा जिला जेल के जेलर विज्ञानंद सिंह ने बताया कि जेल प्रशासन ने इस आयोजन को लेकर विशेष व्यवस्था की है और कैदियों के बीच धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व को बढ़ावा देने के लिए इसे एक सकारात्मक कदम बताया है। इस आयोजन के दौरान कैदियों ने गंगाजल से स्नान करने के बाद पूजा-अर्चना भी की। उन्होंने अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने और अपने अपराधों के लिए क्षमा मांगने के लिए प्रार्थना की।

गृहमंत्री विजय शर्मा ने इस आयोजन के लिए जेल प्रशासन को बधाई दी और कहा कि यह आयोजन कैदियों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने में मदद करेगा। इस आयोजन के साथ, कोरबा जिला जेल प्रशासन ने कैदियों के लिए एक अनोखी पहल की है, जिससे उन्हें अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का अवसर मिलेगा।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper