RADA
छत्तीसगढ़

Rajdhani News: वरिष्ठ अधिवक्ता हितेंद्र तिवारी जिला अधिवक्ता संघ के नए अध्यक्ष, सचिव बने अरुण मिश्रा

Rajdhani News: वरिष्ठ अधिवक्ता हितेंद्र तिवारी जिला अधिवक्ता संघ के नए अध्यक्ष, सचिव बने अरुण मिश्रा

रायपुर। राजधानी में जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव के परिणाम की घोषणा कर दी गई है. इस बार चुनाव में वरिष्ठ अधिवक्ता हितेंद्र तिवारी अध्यक्ष और अरुण मिश्रा सचिव निर्वाचित हुए हैं. वहीं वरिष्ठ अधिवक्ता किशोर ताम्रकार और रितु बुंदेला ज़िला अधिवक्ता संघ के उपाध्यक्ष, श्रीकांत मिश्रा कोषाध्यक्ष, परसराम कश्यप क्रीड़ा सचिव और भजन जांगड़े ने ग्रंथालय सचिव के पद पर परचम लहराया है. इस बार 56 अधिवक्ता प्रत्याशी विभिन्न पदों के लिए चुनावी मैदान पर उतरे थे.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बता दें कि बीते शुक्रवार रायपुर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव समेत 11 पदों के पदाधिकारियों को चुनने शुक्रवार सुबह 10 बजे से ही कोर्ट परिसर में मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। मतदान करने अधिवक्ताओं में भारी उत्साह था। एक-एक करके अधिवक्ताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। मतदान के दौरान जिला अधिवक्ता संघ में कुल 2,368 पंजीकृत अधिवक्ता मतदाताओं में से 2,002 अधिवक्ताओं ने वोट डाला था. जिसका परिणाम आज जारी किया गया है.

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका