RADA
छत्तीसगढ़

Crime news : प्रतिबंधित जेजेएमपी का एरिया कमांडर टुनेश लकड़ा समेत छह नक्सली गिरफ्तार

Crime news : प्रतिबंधित जेजेएमपी का एरिया कमांडर टुनेश लकड़ा समेत छह नक्सली गिरफ्तार

जशपुरनगर। पुलिस ने नारायणपुर थाना क्षेत्र के ग्राम करमा एवं कुनकुरी में दबिश देकर प्रतिबंधित जेजेएमपी (झारखंड जन मुक्ति परिषद) के एरिया कमांडर टुनेश लकड़ा समेत उसके छह साथियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1 नग एके-47, 1 नग मैग्जीन जिंदा राउण्ड 90, चापड़ 1 नग, नक्सली ड्रेस एवं अन्य दैनिक उपयोगी सामग्री जब्त उसे गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार सरगुजा आईजी अंकित गर्ग को झारखंड पुलिस से सूचना मिली कि बलरामपुर एवं जशपुर क्षेत्र में प्रतिबंधित जेजेएमपी(झारखंड जन मुक्ति परिषद) टुनेश लकड़ा उर्फ रवि अपने अन्य साथियों के साथ छिपा हुआ है, उनके पास आधुनिक हथियार है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सूचना पर सरगुजा आईजी द्वारा एसपी जशपुर शशिमोहन सिंह एवं एशपी बलरामपुर डा.लाल उम्मेद सिंह को अवगत कराते हुए तत्काल टीम का गठन कर संयुक्त आपरेशन चलाने का निर्देश दिया। संयुक्त टीम का नेतृत्व एसडीओपी विनोद मण्डावी, उप निरीक्षक सुभाष कुजूर जिला बलरामपुर के द्वारा किया गया। टीम द्वारा जशपुर जिले के ग्राम करमा थाना नारायणपुर एवं कुनकुरी में दबिश देकर उक्त सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है एवं उनके कब्जे से 1 नग एके-47, 1 नग मैग्जीन जिंदा राउण्ड 90, चापड़ 1 नग, नक्सली ड्रेस एवं अन्य दैनिक उपयोगी सामग्री जब्त किया गया है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका