जॉब - एजुकेशन

CGPSC के प्रीलिम्स परीक्षा का परिणाम, 3597 अभ्यर्थियों ने पास किया एग्जाम

CGPSC के प्रीलिम्स परीक्षा का परिणाम, 3597 अभ्यर्थियों ने पास किया एग्जाम

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने संघ लोक सेवा आयोग की तर्ज पर इस बार प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम जारी किए गए हैं. मुख्य परीक्षा के लिए योग्यता प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों के अनुक्रमांक और नाम के साथ ही वर्गवार और उपवर्गवार कटऑफ नंबर भी घोषित किए गए हैं. आयोग ने जारी परिणाम में मुख्य परीक्षा के लिए कुल 3597 अभ्यर्थियों ने सफलता प्राप्त की है.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

छत्तीसगढ़ राज्य लोक सेवा आयोग ने 17 सेवाओं के लिए कुल 242 पद विज्ञापित की गए थे. इसके लिए 1 लाख 58 हजार 211 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किये थे. चयन प्रक्रिया के पहले चरण के रूप में राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2023 का आयोजन 11 फरवरी 2024 को किया गया था. गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ राज्य के युवाओं की ओर से लंबे समय से राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा के परिणामों के साथ वर्ग और उपवर्गवार कटऑफ अंक जारी किए जाने की मांग की जाती रही है. छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा युवा प्रतिभागियों की मांग के अनुरूप इस बार प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम साथ कट-ऑफ अंक भी जारी किए गए हैं.

प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम और वर्गवार तथा उपवर्गवार कटऑफ नंबर आदि की जानकारी के लिए छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की वेबसाईट https://www.psc.cg.gov.in/ पर लॉगिन किया जा सकता है.

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका