RADA
छत्तीसगढ़
Trending

छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया: नवनीत कौर सलूजा “आओ बनिए गुरसिख प्यारा” की विजेता

रायपुर: रायपुर से नवनीत कौर सलूजा ने विश्व-प्रसिद्ध टीवी क्विज शो “आओ बनिए गुरसिख प्यारा” के सीज़न 37 में शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया और छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया। यह एपिसोड रविवार, 21 सितम्बर 2025 को प्रसारित होगा । पिछले एपिसोड (14 सितम्बर) में समय समाप्त होने के कारण आगे नहीं बढ़ पाने के बाद, इस बार उन्होंने अद्भुत आत्मविश्वास, तीव्र स्मरण शक्ति और गहरी समझ का परिचय देते हुए सभी चरणों को सफलता पूर्वक पार किया और इतिहास रच दिया। नवनीत कौर को श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का पाठ और गुरु इतिहास का गहन अध्ययन करने का विशेष शौक है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नवनीत कौर सलूजा का विशेष संदेश- “अकालपुरख का शुकराना करते हुए मुझे बहुत ख़ुशी और गर्व महसूस हो रहा है कि मुझे इस विश्वव्यापी गुरमत क्विज़ कॉम्पिटीशन में पार्टिसिपेट करने का अवसर मिला। इस कंपीटिशन की तैयारी करते-करते मुझे गुरु इतिहास के बारे में बहुत नई-नई जानकारियाँ मिलीं। देश के कोने-कोने में सिखों ने अपनी जीत का परचम लहराया है, यह देखकर अपनी सिखी मान महसूस होता है। मैं सिख समुदाय के हर सदस्य से निवेदन करना चाहूंगी कि वे भी इस तरह के गुरमत कम्पटीशन में जुड़ें और अपने बच्चों को भी जोड़ें ताकि वे भी सिख इतिहास से अचीवर्स और गुरबाणी से जुड़कर एक अच्छी गुरसंगत कायम कर सकें।”

आभार और प्रेरणा- विजेता बनने के बाद नवनीत कौर सलूजा ने अपने पति गुरप्रीत सिंह, परिवार और पूरी टीम का तहे दिल से आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि केवल उनकी व्यक्तिगत जीत नहीं, बल्कि पूरे समाज की जीत है। इस अवसर पर खरसिया के प्रेम सिंह सलूजा ने भी कहा कि यह पूरे सिख समाज के लिए गौरव का क्षण है। उन्होंने सभी बच्चों को ऐसे कार्यक्रमों में आगे बढ़ने और हिस्सा लेने का आशीर्वाद एवं प्रोत्साहन दिया।

 

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका