RADA
छत्तीसगढ़
Trending

छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र  : रेडी टू ईट वितरण में अनियमितता का आराेप, विस अध्यक्ष ने जांच करवाने का दिया अश्वासन

रायपुर । छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में बुधवार को ध्यानाकर्षण में रेडी टू ईट वितरण में अनियमितता का मामला उठा। विधायक बालेश्वर साहू ने जांजगीर-चांपा क्षेत्र में लम्बे समय से रेडी टू ईट का वितरण नहीं होने की बात कही। इस पर मंत्री के इंकार करने पर विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. रमन सिंह ने अधिकारियों को जांच करने के निर्देश देने की बात कही।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सदन में जांजगीर-चांपा में रेडी टू ईट का वितरण नहीं होने की बात पर कहा कि यह कहना गलत है कि बीज निगम से रेडी टू ईट वितरण नहीं किया जा रहा, सभी जगह आपूर्ति हो रही है। कहीं कोई गड़बडी नहीं है।

इस पर समाचार का हवाला देते हुए विधायक ने कहा कि 15 से 30 तारीख तक भंडारण करना होता है, लेकिन मार्च में नहीं हुआ है। इस पर सभापति डॉ. रमन सिंह ने निर्देश दिए कि हर मंगलवार को वितरण हो, यदि खामियां हैं तो उसकी जांच करा लें। अधिकारियों को निर्देश देकर जांच करने काे कहा।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका