छत्तीसगढ़
Trending

छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र : भारतमाला परियोजना में प्रभावितों को मुआवजा में गड़बड़ी का मामला सदन में गूंजा

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के सातवें दिन की कार्यवाही आज बुधवार काे शुरू हो गई है। प्रश्नकाल के पहला प्रश्न भारतमाला परियोजना में प्रभावितों को मुआवजा में गड़बड़ी से जुड़ा हुआ था। प्रश्नकर्ता नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने व्यवस्था का प्रश्न उठाते हुए कहा कि अध्यक्ष के निर्देश के बावजूद मुझे प्रश्न का उत्तर अभी आधे घंटे पहले मिला, इसे इतना देर में पढ़ा भी नहीं जा सकता, जबकि पिछले हफ्ते का ही प्रश्न था जिसे आज के लिए लेना तय किया गया है।
पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने भी इसे व्यवस्था का प्रश्न बताते हुए नेता प्रतिपक्ष का साथ दिया जिस पर आसंदी से विधानसभा अध्यक्ष ने टिप्पणी की। आसंदी से विधानसभा अध्यक्ष ने कहा- अत्यंत खेद जनक है। संसदीय कार्य मंत्री को निर्देशित करता हूँ कि सभी अधिकारियों को निर्देशित करें कि सर्वोच्च प्राथमिकता पर रख कर उत्तर मुहैया कराया जाए। अगले हफ़्ते के पहले प्रश्न के तौर पर इसे लिए जाएगा ।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper