महिला अंडर-23 टी-20 टूर्नामेंट के लिए छत्तीसगढ़ की टीम घोषित, 14 नवंबर से केरल में खेलेगी पहला मुकाबला

रायपुर। छत्तीसगढ़ की महिला क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए बड़ी खबर है। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ ने वुमेंस अंडर-23 टी-20 ट्रॉफी 2026-27 के लिए प्रदेश की टीम घोषित कर दी है। चयनित खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी गई है। यह टीम 14 नवंबर 2026 से भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की ओर से केरल के तिरुवनंतपुरम में आयोजित होने वाले महिला अंडर-23 टी-20 टूर्नामेंट में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेगी।
घोषित टीम की कमान कृति गुप्ता को सौंपी गई है, जबकि चांद सी. एके और सेजल वर्मा को विकेटकीपर के रूप में शामिल किया गया है। टीम में रायपुर, बिलासपुर, बस्तर, जांजगीर, भिलाई, राजनांदगांव और जांजगीर-चांपा सहित विभिन्न जिलों की खिलाड़ियों को मौका मिला है।
छत्तीसगढ़ की टीम में शामिल खिलाड़ी
छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा जारी सूची के अनुसार टीम में आंशी अग्रवाल, राधिका नेताम, साक्षी शुक्ला, ख्याति साहू, चांद सी. एके (विकेटकीपर), किरण वर्मा, कृति गुप्ता (कप्तान), कुमुद साहू, मानश्री मौर्य, मिताली शर्मा, समीरा यादव, सेजल वर्मा (विकेटकीपर), शिविका अग्रवाल, श्रेया श्रीवास, यति शर्मा और योगिता लहरे को शामिल किया गया है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहुंचे राजभवन, राज्यपाल रमेन डेका को दी दीपावली की शुभकामनाएं
21 नवंबर तक खेले जाएंगे मुकाबले
महिला अंडर-23 टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप में छत्तीसगढ़ की टीम अपने अभियान की शुरुआत 14 नवंबर को पुडुचेरी के खिलाफ करेगी। इसके बाद 15 नवंबर को उत्तराखंड, 17 नवंबर को विदर्भ, 19 नवंबर को हरियाणा और 21 नवंबर को चंडीगढ़ की टीम से मुकाबला होगा।
टूर्नामेंट के सभी मुकाबले केरल के तिरुवनंतपुरम में खेले जाएंगे। प्रदेश की टीम से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।

