प्रकृति की ओर सोसायटी के अध्यक्ष मोहन वर्ल्यानी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी से की सौजन्य भेंट
पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण एवं हरित अभियान को लेकर हुई सार्थक चर्चा

रायपुर : प्रकृति की ओर सोसायटी के अध्यक्ष *मोहन वर्ल्यानी* ने दिल्ली प्रवास के दौरान छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री *माननीय श्री भूपेश बघेल जी* से दिल्ली एयरपोर्ट पर सौजन्य एवं आत्मीय मुलाकात की। इस अवसर पर दोनों के बीच छत्तीसगढ़ में *पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, हरियाली संवर्धन तथा प्रकृति के प्रति जन-जागरूकता* को लेकर सार्थक चर्चा हुई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मुलाकात के दौरान मोहन वर्ल्यानी ने प्रकृति की ओर सोसायटी द्वारा पिछले कई वर्षों से पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे विभिन्न कार्यों एवं अभियानों की जानकारी पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी को दी।
इस अवसर पर श्री भूपेश बघेल जी ने पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए* प्रकृति एवं पर्यावरण के प्रति निरंतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन का रूप देने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।
मोहन वर्ल्यानी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी से हुई यह आत्मीय मुलाकात एवं पर्यावरण विषयों पर चर्चा उनके लिए उत्साहवर्धक रही। उन्होंने पर्यावरण के प्रति उनके स्नेह, सहयोग एवं प्रोत्साहन के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।

