RADA
छत्तीसगढ़

रक्षा मंत्रालय दिल्ली में हुआ छत्तीसगढ़ के अभियान ऑपरेशन सिपाही रक्षासूत्र भव्य स्वागत

रक्षा मंत्रालय दिल्ली में हुआ छत्तीसगढ़ के अभियान ऑपरेशन सिपाही रक्षासूत्र भव्य स्वागत

रायपुर।छत्तीसगढ़ से चला “ऑपरेशन सिपाही रक्षासूत्र” अभियान 13 अगस्त 2024 को 9 लाख सिपाही रक्षासूत्रों (एक चुटकी मिटटी+एक मौली धागे+रक्षक सिपाहियों को एक पत्र) के साथ दिल्ली पहुंचा। जहां इस अभियान का गर्मजोशी से स्वागत, रक्षा मंत्रालय,सेना मुख्यालय साउथ ब्लॉक दिल्ली में हुआ। वहां रक्षा राज्य मंत्री संजय कुमार सेठ जी एवं वाइस चीफ ऑफ़ आर्मी स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल एम वी सुचिंद्र कुमार उपस्थित रहे और 9 लाख “सिपाही रक्षासूत्रों” को सम्मान ग्रहण किया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये खबर भी पढ़ें : कोलगेट ने उत्तर प्रदेश सरकार के साथ महत्वपूर्ण साझेदारी की शुरुआत की

पूर्व सैनिक संगठन “सिपाही”, पूर्व सैनिक महासभा का छत्तीसगढ़ सरकार के सहयोग से चलाया गये इस अभियान की रक्षा मंत्रालय एवं सेना मुख्यालय में खूब प्रशंसा हुई। भारत के रक्षा राज्य मंत्री ने स्वयं मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़  विष्णु देव साय को टेलीफोन करके इस राष्ट्रवादी अभियान के लिए बधाई दी। साथ ही संगठन महामंत्री पवन साय जी, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू,उपमुख्यमंत्री अरुण साव जी एवं उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को सहयोग की प्रशंसा की। साथ ही भारत के रक्षा राज्य मंत्री महोदय ने इस अभियान की सूचना प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के तक अनिवार्य रूप से पहुंचने की बात कही।

ये खबर भी पढ़ें : पति अरमान मलिक के साथ रोमांटिक तस्वीर साझा करने पर ट्रोल हुईं पायल

रक्षा राज्य मंत्री संजय कुमार सेठ जी ने “ऑपरेशन सिपाही रक्षासूत्र” के उत्तम राष्ट्रवादी विचार के लिए अध्यक्ष “सिपाही”, पूर्व सैनिक महासभा महेंद्र प्रताप सिंह राणा की मन से सराहना की एवं वाइस चीफ ऑफ़ आर्मी स्टाफ, लेफ्टिनेंट जनरल एम वी सुचिंद्र कुमार जी अपने सैनिक की सोच पर गर्व जताया, उन्होंने विगत वर्ष “ऑपरेशन सिपाही रक्षासूत्र 2023 मे पहुचाई 6 लाख 71000 सिपाही रक्षासूत्रों के लिए भी धन्यवाद किया।

ये खबर भी पढ़ें : महादेवघाट में जर्जर दुकानों को पोकलेन मशीन से तोड़ा गया

साथ ही अभियान के हिस्सा रहे कोरबा पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष दीपक कुमार सिंह जी, एवं पूर्व सैनिक वारिज कुमार सिंह को धन्यवाद और शाबाशी दी। सभी सिपाही रक्षा सूत्रों को सेना मुख्यालय की सेरेमोनियल बटालियन को ससम्मान सौंप दिया गया है और वाइस चीफ ऑफ़ आर्मी स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल एम वी सुचिंद्र कुमार जी ने विश्वास दिलाया कि ये 9 लाख सिपाही रक्षासूत्र रक्षाबंधन से पहले सीमाओं पर भेज दिये जाएंगे।*

ये खबर भी पढ़ें : दमदार प्रदर्शन की उम्मीद के साथ भाला फेंक स्पर्धा में उतरेंगे नीरज चोपड़ा

इस रक्षाबंधन पर छत्तीसगढ़ से बहनों को रक्षा वचन के साथ छत्तीसगढ़ की माटी 9 लाख भारतीय सैनिकों के माथे पर सुशोभित होगी।

ये खबर भी पढ़ें : घरेलू क्षमताओं को बढ़ाने और विदेशी संस्थाओं पर निर्भरता कम करने के लिए एक रोडमैप

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका