उत्तराखण्ड
Trending

मुख्यमंत्री धामी पहुंचे केदारनाथ, बाबा के पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना

देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार सुबह केदारनाथ धाम पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक बाबा केदार की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए की कामना।

इस मौके मुख्यमंत्री धामी ने देशभर से बड़ी संख्या में आए श्रद्धालुओं, स्थानीय दुकानदारों व पुरोहितगणों से बातचीत कर व्यवस्था के संबंध में फीडबैक भी लिया। इस मौके पर बदरी-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सुगम, सुरक्षित और सुव्यवस्थित चारधाम यात्रा हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस वर्ष आई आपदा के बाद भी प्रशासन की ओर से की गई बेहतर व्यवस्था के फलस्वरुप केदारनाथ धाम में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper