उत्तराखण्ड
Trending

 अफसरों संग मार्निंग पर वॉक निकले मुख्यमंत्री धामी, बदरीनाथ मास्टर प्लान को लेकर लिया फीडबैक

चमोली । सोमवार को देर सायं अचानक सीएम पुष्कर सिंह धामी प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसेंण भराड़ीसैण पहुंचे थे। मंगलवार सुबह उनके द्वारा भराड़ीसैण में प्रातः काल भ्रमण के दौरान विधानसभा, भराड़ीसैंण में ज़िलाधिकारी, चमोली सहित अन्य अधिकारियों से बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत संचालित विकास कार्यों, इस वर्ष की यात्रा व जनपद चमोली से संबंधित अन्य विकास व जनकल्याण के कार्यों के विषय में जानकारी ली।

अधिकारियों को कार्यों में तेज़ी लाने और गुणवत्तापूर्ण कार्य पर विशेष ध्यान देने हेतु निर्देश दिए। वह स्थानीय सारकोट गांव पहुंचकर ग्रामीणों से मिलेंगे और उनकी समस्या सुनेगे। इसके बाद भराड़ीसैण से देहरादून के लिए रवाना होंगे।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper