
डायबिटीज में नारियल पानी पीना चाहिए या नहीं? जानिए सुबह खाली पेट पीने से Diabetes के मरीजों पर क्या असर होगा
डायबिटीज के मरीजों के लिए खान-पान हमेशा एक चिंता का विषय रहता है। इसलिए डायबिटीज के मरीजों को अपने खान-पान का खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। ऐसे में एक सवाल जो डायबिटीज के मरीजों के मन में हमेशा रहता है वो है कि क्या वो नारियल पानी पी सकते हैं या नहीं। नारियल पानी विटामिन, खनिज और इलेक्ट्रोलाइट्स का एक बेहतरीन स्रोत है। इसमें पोटैशियम, मैग्नीशियम और विटामिन-C प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। हम यहां एम्स के डॉक्टर से जानें कि डायबिटीज के मरीजों को नारियल पानी पीना चाहिए या नहीं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!क्या कहते हैं डॉक्टर
डॉक्टर अमरिंदर सिंह मल्ही का कहना है कि नारियल पानी एक प्राकृतिक पेय है, जिसमें पोटैशियम, मैग्नीशियम, इलेक्ट्रोलाइट्स और थोड़ी मात्रा में प्राकृतिक शर्करा होती है। एक मध्यम आकार के नारियल पानी में लगभग 4–5 ग्राम कार्बोहाइड्रेट होता है, जिसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम से मध्यम श्रेणी में आता है। इसका मतलब है कि यह रक्त शर्करा को तेजी से नहीं बढ़ाता, लेकिन पूरी तरह “शुगर-फ्री” भी नहीं है। लेकिन इसका सेवन सीमित मात्रा में किया जा सकता है।
सुबह खाली पेट नारियल पानी पीने के फायदे
1. मेटाबॉलिज्म में सुधार
खाली पेट नारियल पानी पीने से मेटाबॉलिज्म रेट बढ़ती है। एक स्वस्थ मेटाबॉलिज्म शुगर को ऊर्जा में बदलने में मदद करता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल को मैनेज करना आसान हो जाता है।
2. हाइड्रेशन और डिटॉक्सिफिकेशन
पूरी रात की नींद के बाद शरीर को हाइड्रेशन की जरूरत होती है। नारियल पानी शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। इसमें मौजूद नेचुरल शुगर शरीर को तुरंत ऊर्जा प्रदान करती है, जिससे सुबह की सुस्ती दूर होती है।
3. वजन नियंत्रण
डायबिटीज के मरीजों के लिए वजन कम रखना बहुत जरूरी है। इसमें कैलोरी कम होती है और यह पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है, जिससे आप सुबह के नाश्ते में ज्यादा खाने से बच जाते हैं।

