छत्तीसगढ़
Trending

सड़क पर पार्किंग करना पड़ा महंगा, जोन 7 में विशाल मेगा मार्ट पर 5000 रुपये का ई-चालान

रायपुर – आज नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त  विश्वदीप के निर्देश पर नगर निगम जोन 7 जोन कमिश्नर  राकेश शर्मा, कार्यपालन अभियंता  ईश्वर लाल टावरे, उप अभियंता नगर निवेश सुश्री रुचिका मिश्रा की उपस्थिति में जनशिकायत स्थल पर सही पाए जाने पर जोन 7 क्षेत्र अंतर्गत शहीद चूड़ामणि नायक वार्ड क्षेत्र के तहत जीई मार्ग के किनारे गुरू घासीदास प्लाजा क्षेत्र में विशाल मेगा मार्ट के संचालक पर सड़क पर वाहन पार्किंग करने से हो रही जनअसुविधा पर तत्काल स्थल पर भविष्य के लिए कड़ी कार्यवाही की चेतावनी देते हुए 5000 रूपये का ई चालान काटा गया और विशाल मेगा मार्ट के संचालक को व्यवस्थित वाहन पार्किंग करवाने एवं तत्काल सुरक्षा गार्ड की व्यवस्था करने के स्थल पर जोन नगर निवेश अधिकारियों ने कड़े निर्देश दिए और प्राप्त जनशिकायत का त्वरित निराकरण कर नागरिकों और वाहन चालकों को सुगम यातायात उपलब्ध करवाते हुए तत्काल राहत दिलवाई.

Back to top button
📰 E-Paper