
छत्तीसगढ़
Trending
मुख्यमंत्री साय जनजातीय समाज के गौरवशाली अतीत पर आधारित एक दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के सिविल लाईन स्थित सर्किट हाउस में उच्च शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित जनजातीय समाज के गौरवशाली अतीत पर आधारित एक दिवसीय कार्यशाला में शामिल हुए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
मुख्यमंत्री साय ने कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर द्विप प्रज्वलित कर किया। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता वन मंत्री केदार कश्यप ने किया। कार्यशाला में जनजातीय समाज के ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक योगदान पर चर्चा की गई। इस दाैरान मुख्यमंत्री साय ने प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।


