RADA
छत्तीसगढ़
Trending

मुख्यमंत्री साय अपने गांव बगिया में मनाएंगे होली

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज अपने गृह जिले जशपुर के दौरे पर जाएंगे। वे शाम 4 बजे रायपुर हेलीपैड से प्रस्थान कर जशपुर के बगिया हेलीपैड पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री साय कल अपने निज निवास ग्राम बगिया में होली का पर्व मनाएंगे। वे अपने परिवार और क्षेत्रवासियों के साथ होली मनाएंगे ।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वहीं बुधवार देर शाम रायपुर प्रेस क्लब में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, मंत्री केदार कश्यप, विधायक अनुज शर्मा, महापौर मीनल चौबे समेत अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में पत्रकार शामिल हुए । मुख्यमंत्री साय समेत सभी जनप्रतिनिधियों ने रायपुर प्रेस क्लब में पत्रकारों के साथ होली खेली। मुख्यमंत्री ने नगाड़ा भी बजाया। विधायक अनुज शर्मा ने फाग गीत गया और उप मुख्यमंत्री साव जमकर थिरके।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका