
छत्तीसगढ़
Trending
पोरा तिहार पर मुख्यमंत्री साय ने परिवार के साथ किया भगवान शिव और नंदीराज की पूजा -अर्चना
छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की
रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज साेमवार काे पोरा तिहार के पावन अवसर पर भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
इस दाैरान मुख्यमंत्री अपनी धर्मपत्नी कौशल्या देवी साय भी प्रमुख रूप से माैजूद रही। साथ ही प्रदेशा के उप मुख्यमंत्री अरुण साव, वन मंत्री केदार कश्यप, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े भी मुख्यमंत्री के साथ पूजा में शामिल हुए।


