RADA
छत्तीसगढ़
Trending

 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ’’एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान के तहत किया वृक्षारोपण

मुख्यमंत्री श्री साय ने माँ के सम्मान में रोपा पीपल का पौधा

रायपुर। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने ’’एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान के तहत किया वृक्षारोपणमुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज पुलिस थाना परिसर, पूंजीपथरा में ’’एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान के तहत वृक्षारोपण किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने माँ के सम्मान में लगाया पीपल का पौधा रोपा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने पीपल का पौधा रोपित कर पर्यावरण को संरक्षित करने का संदेश दिया। इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मातृत्व का सम्मान करना है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पूंजीपथरा थाना परिसर में मातृ छाया उपवन वृक्षारोपण कार्यक्रम में कृषि एवं प्रभारी मंत्री  रामविचार नेताम ने पीपल, वित्त मंत्री  ओ पी चौधरी ने पीपल, राज्यसभा सांसद  देवेंद्र प्रताप सिंह ने चंदन, सांसद राधे श्याम राठिया ने चंदन का पौधा लगाया। मुख्य वन संरक्षक  प्रभात मिश्रा, संभाग आयुक्त बिलासपुर  महादेव कावरे, आईजी  संजीव शुक्ला, कलेक्टर  कार्तिकेया गोयल, पुलिस अधीक्षक  दिव्यांग पटेल एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियो, स्कूली बच्चों ने मातृ छाया उपवन हेतु 800 से अधिक पौधे रोपे। ’’एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान के तहत प्रदेशभर में वृक्षारोपण किया जा रहा है, जिसमें हर नागरिक को एक पौधा अपनी मां के नाम पर लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

 

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका