RADA
छत्तीसगढ़
Trending

“महादेवघाट में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा की शुरुआत, राजेश मूणत और महापौर मीनल चौबे रहे शामिल”

सुलभ शौचालय के पास श्रमदान कर की सफाई, रायपुरा स्कूल के विद्यार्थियों सहित स्वच्छता के प्रति नागरिकों को बनाया जागरूक

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

एक पेड़ माँ के नाम महादेवघाट में श्रीहनुमानजी मन्दिर के समीप किया रोपित

रायपुर – आज नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के निर्देश पर भारत गणराज्य के यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के शुभारम्भ अवसर पर रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 8 के अंतर्गत माधव राव सप्रे वार्ड क्रमांक 69 के अंतर्गत महादेवघाट रायपुरा में रखे गए आयोजन में प्रदेश के पूर्व केबिनेट मन्त्री रायपुर पश्चिम विधायक  राजेश मूणत और रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर मीनल चौबे नगर निगम की एमआईसी सदस्य सुमन अशोक पाण्डेय, माधव राव सप्रे वार्ड पार्षद  महेन्द्र औसर, पण्डित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड पार्षद  आशु चंद्रवंशी, सामाजिक कार्यकर्त्ता नवीन शर्मा सहित नगर निगम जोन 8 कार्यपालन अभियंता  अतुल चोपड़ा, सहायक अभियंता  अनुराग पाटकर, उप अभियंता लोचन प्रसाद चौहान, जोन स्वास्थ्य अधिकारी  गोपीचंद देवांगन, स्वच्छता निरीक्षक  रितेश झा सहित रायपुरा स्कूल के विद्यार्थियों, गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, महिलाओं, आमजनों, नवयुवकों सहित सम्मिलित हुए और नागरिकों के मध्य स्वच्छता को लेकर जनजागरण किया. रायपुर पश्चिम विधायक  राजेश मूणत और महापौर मीनल चौबे ने महादेवघाट में श्रीहनुमानजी के मन्दिर के समीप भारत गणराज्य के यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के आव्हान पर एक पेड़ माँ के नाम रोपित किया. रायपुर पश्चिम विधायक और महापौर ने एमआईसी सदस्य और वार्ड पार्षदों सहित स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अभियान के शुभारम्भ दिवस पर महादेवघाट में सुलभ शौचालय के समीप झाडू लगाकर कचरा उठाकर स्वच्छता कायम कर नागरिकों सहित स्वच्छ शौचालय का जन – जन को सकारात्मक स्वच्छता सन्देश दिया.

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका